विद्यालयों, महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं प्रबंधकों की बैठक आयोजित
1 min read
देवरिया। परिवहन विभाग द्वारा स्कूल वाहन निगरानी पोर्टल विकसित किया गया है, जिसका उद्देश्य विद्यालयी परिवहन प्रणाली की निगरानी, सत्यापन एवं सुरक्षा मानकों के अनुपालन करना है।
पोर्टल के प्रभावी संचालन हेतु जनपद के समस्त विद्यालयों एवं महाविद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल उक्त पोर्टल पर ऑनबोर्डिंग करें।
इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी राजेश सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन में जनपद के सभी संचालित विद्यालयों/महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं प्रबंधकों की एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उपस्थित अधिकारियों द्वारा पोर्टल के सफल संचालन एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी प्रदान करते हुए सभी संस्थानों को शीघ्र ऑनबोर्डिंग के निर्देश दिए गए।
बैठक में संभागीय परिवहन अधिकारी, गोरखपुर संजय झा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) आशुतोष शुक्ला, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
