यातायात नियम तोड़ने पर 136 वाहनों का चालान
1 min readदेवरिया। यातायात पुलिस द्वारा दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए शहर में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना लाइसेंस, बिना फिटनेस वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 136 वाहनों का ई-चालान किया गया तथा 4 वाहनों को सीज किया गया।
पुलिस ने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई का उद्देश्य यातायात नियमों का पालन कराना और सड़क दुर्घटनाओं को रोकना है।
