चोरी की बाइक और अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
1 min readदेवरिया। जनपद के खामपार पुलिस ने अभियान के दौरान एक अंतर्राज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, फर्जी नंबर प्लेट और 40 पाउच अवैध देशी शराब (कुल 8 लीटर) बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
