ब्लड निकालने की अफवाह झूठी, दो गुटों में मारपीट का मामला आया सामने
1 min readदेवरिया। क्षेत्राधिकारी सदर संजय रेड्डी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व मीडिया में जबरन ब्लड निकालने की खबर सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच की। जांच के दौरान संबंधित लोगों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड की भी पड़ताल की गई।
जांच में सामने आया कि यह मामला लड़कों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट से जुड़ा है, जिस संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसी विवाद में एक पक्ष द्वारा यह अफवाह फैलाई गई कि जबरन ब्लड निकालने का धंधा किया जा रहा है। हालांकि जांच में पाया गया कि संबंधित लड़के स्वेच्छा से ब्लड डोनेट करने ब्लड बैंक गए थे।
पूरे घटनाक्रम के आधार पर ब्लड बैंक के कर्मचारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी पत्र भेजा गया है।
पत्र में ब्लड बैंकों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और ऐसे नियम लागू करने की मांग की गई है, जिससे नाबालिग बच्चे रक्तदान न कर सकें।
