Prakash veg

Latest news uttar pradesh

एसबीटी के हिंदी प्रवक्ता अरुण शर्मा सम्मानित 

1 min read

छात्रा आराध्या गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 6वां स्थान प्राप्त कर विशिष्ट पुरस्कार किया हासिल

देवरिया दिल्ली में हिंदी भाषा के प्रसार में विशेष योगदान के लिए इंटरनेशनल हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा एस बी टी पब्लिक स्कूल, विशुनपुरा बखरा के प्रवक्ता हिंदी अरुण शर्मा को सम्मानित किया गया। विद्यालय की छात्रा आराध्या गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 6वां स्थान प्राप्त कर विशिष्ट पुरस्कार हासिल किया। इसके अतिरिक्त विद्यालय के 96 विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्रदान किए गए।
यह प्रतियोगिता विश्व के 20 देशों और भारत के अधिकांश राज्यों में आयोजित होती है, जिसमें लाखों प्रतिभागी हिस्सा लेते हैं। कार्यक्रम का आयोजन 22 फरवरी को सी डी देशमुख सभागार में संपन्न हुआ, जहां शीर्ष प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, पदक एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के चेयरमैन एम.एन. त्रिपाठी एवं प्रधानाचार्य दिवाकर पांडेय ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया। शिक्षक अरुण शर्मा ने सफलता का श्रेय विद्यालय परिवार के सहयोग को दिया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/