सपा के यूथ फ्रंटल संगठनों व अल्पसंख्यक सभा की मासिक बैठक संपन्न
1 min readदेवरिया। समाजवादी पार्टी कार्यालय में यूथ फ्रंटल संगठनों व अल्पसंख्यक सभा की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में एस.आई.आर. प्रभारी डॉ. मोहसिन खान (पूर्व मंत्री/पूर्व विधायक) की उपस्थिति रही।
डॉ. खान ने कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर पर सक्रियता से तय होती है। उन्होंने पदाधिकारियों को प्रत्येक विधानसभा में बीएलए से समन्वय कर मतदाता सूची के नाम जोड़ने, संशोधन व निगरानी पर जोर देने के निर्देश दिए। आगामी बैठक में कार्यों की समीक्षा कर रिपोर्ट राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व को भेजी जाएगी।
जिलाध्यक्ष ने लापरवाही पर संगठनात्मक कार्रवाई की चेतावनी देते हुए अनुशासन व सामूहिक प्रयास को सफलता की कुंजी बताया। वक्ताओं ने 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने का संकल्प दोहराया। बैठक की अध्यक्षता खुर्शीद आलम अंसारी ने की।
