Prakash veg

Latest news uttar pradesh

सचिव ने राजकीय बाल गृह का किया औचक निरीक्षण

1 min read

देवरिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया के तत्वावधान में सचिव/सिविल जज सी.डी. शैलजा मिश्रा ने मंगलवार को राजकीय बाल गृह, देवरिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन, आवास एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली।
सचिव ने बाल गृह के अभिलेखों एवं प्रपत्रों का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बच्चों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, स्वच्छता तथा दैनिक व्यायाम की व्यवस्था करने पर विशेष जोर दिया गया। परिसर, भंडार कक्ष एवं सुरक्षा व्यवस्था की साफ-सफाई और सुदृढ़ीकरण के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास और सुरक्षित वातावरण की जिम्मेदारी सभी संबंधित अधिकारियों की प्राथमिकता होनी चाहिए।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/