सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रासेयो शिविर का समापन
1 min readदेवरिया। बीआरडीपीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के सप्तदिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. प्रताप नारायण सिंह का स्वागत माल्यार्पण व स्मृति-चिह्न देकर किया गया। स्वयंसेवक महेंद्र मौर्य ने सात दिनों की गतिविधियों की आख्या प्रस्तुत की।
शिविरार्थियों ने नुक्कड़ नाटक, भाषण, एकल गायन व नृत्य प्रस्तुत कर सराहना बटोरी। प्रतियोगिताओं में सैयद अली सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक और यास्मीन जहाँ सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेविका चुने गए। मेहंदी में कोमल रानी, पोस्टर में विपिन, एकल गायन में दूजा गौतम और नृत्य में खुशी मद्धेशिया को सम्मानित किया गया।
प्राचार्य ने कहा कि रासेयो सेवा, अनुशासन व समर्पण की भावना विकसित करता है, जो विद्यार्थियों को लक्ष्य प्राप्ति में सहायक बनाता है।
