Prakash veg

Latest news uttar pradesh

फर्जी संबद्धता कांड में दो इंटर कॉलेजों पर जिलाधिकारी ने दर्ज कराया मुकदमा 

1 min read

देवरिया। जिले में शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करते हुए प्रशासन ने अमान्यता प्राप्त इंटरमीडिएट कक्षाओं के संचालन के मामले में कड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश पर दो इंटर कॉलेजों के प्रधानाध्यापकों के विरुद्ध थाना महुआडीह में मुकदमा दर्ज किया गया है।
कार्रवाई श्री जगरनाथ राव श्री कृष्ण प्रताप राव इंटरमीडिएट कॉलेज तथा मंजूर अली इंटर कॉलेज के खिलाफ की गई है। आरोप है कि कक्षा 11 व 12 के छात्रों का अवैध रूप से अन्य संस्थाओं से मिलीभगत कर पंजीकरण व नामांकन करा कर उन्हें बोर्ड परीक्षा में शामिल कराया गया।
मामला तब खुला जब एक छात्रा ने जनता दर्शन में नामांकन व प्रवेश पत्र न मिलने की शिकायत की। जांच में अनियमितताओं की पुष्टि हुई। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गौरा रामपुर कारखाना की प्रधानाध्यापिका की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ।
क्षेत्राधिकारी नगर संजय रेड्डी ने बताया कि सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगा। शिक्षा विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी अब सवाल उठने लगे हैं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/