देवरिया। जनपदीय पुलिस ने स्वच्छता अभियान के तहत कार्यालयों, थानों, चौकियों और पुलिस लाइन में व्यापक साफ-सफाई की। परिसर की सफाई, पेड़-पौधों की छंटाई, अभिलेखों का सुव्यवस्थित रख-रखाव और वाहनों की क्रमवार व्यवस्था की गई।
पुलिसकर्मियों ने श्रमदान कर “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” का संदेश दिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ परिसर बेहतर कार्यसंस्कृति का आधार है।

More Stories
शाम होते ही थम जाती है रफ्तार, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से अहिमामऊ तक लगा भीषण जाम
लखनऊ प्राणी उद्यान में हर्षोल्लास से मनाया गया विश्व मत्स्य दिवस
डॉ. शिव प्रताप सिंह राजपूत बने आम आदमी पार्टी के ब्रज प्रांत अध्यक्ष, संजय सिंह ने दी बधाई