Prakash veg

Latest news uttar pradesh

इंटर फैकल्टी क्रिकेट प्रतियोगिता में खेले गए रोमांचक लीग मुकाबले

1 min read

पहले मैच में कला संकाय ने कृषि संकाय को 24 रन से हराया

देवरिया। बी आर डी पी जी कॉलेज में चल रही इंटर फैकल्टी क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक लीग मुकाबले खेले गए।
पहले मैच में कला संकाय ने कृषि संकाय को 24 रन से हराया। कृषि संकाय ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण चुना। कला संकाय ने 12 ओवर में 7 विकेट पर 126 रन बनाए। जैद ने 27 गेंदों पर 52 रन की शानदार पारी खेली और मैन ऑफ द मैच बने। जवाब में कृषि संकाय 102 रन ही बना सकी, आदर्श ने 35 रन बनाए।
दूसरे मुकाबले में विज्ञान संकाय ने बीएड संकाय के खिलाफ 12 ओवर में 9 विकेट पर 155 रन बनाए। कप्तान शाहिद ने 20 गेंदों में 48 रन जड़े। निकेश ने 5 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का खिताब पाया।
तीसरे दिन के मुकाबले 21 फरवरी को सुबह 8 बजे व दोपहर 1 बजे खेले जाएंगे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/