गलत तरीके से आयरन की गोलियां लेने से हो सकती हैं परेशानी, शरीर में खून की कमी को न करें नजरअंदाज
स्वास्थ्य। शरीर में आयरन की कमी यानी एनीमिया एक ऐसी समस्या है, जो धीरे-धीरे शरीर को कमजोर बना सकती है। आयरन हीमोग्लोबिन बनाने के लिए जरूरी होता है। हीमोग्लोबिन के माध्यम से शरीर के सभी अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचती है। इसकी कमी होने पर थकान, चक्कर, कमजोरी, सांस फूलना और त्वचा का पीला पड़ना जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, शरीर में आयरन की कमी दूर करने के लिए केवल सप्लीमेंट पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है। भोजन में भी आयरन से भरपूर चीजों को शामिल करना जरूरी है। हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, काले चने, राजमा, सोयाबीन, तिल, मूंगफली और अंडे आयरन के अच्छे स्रोत हैं। मांसाहारी भोजन में लीवर और लाल मांस में भी आयरन पाया जाता है।
आयरन के साथ विटामिन-सी का सेवन करने से शरीर में इसके अवशोषण में मदद मिलती है। इसके लिए भोजन में नींबू, आंवला और अन्य विटामिन-सी युक्त खाद्य पदार्थ शामिल किए जा सकते हैं।
रिपोर्ट में बताया गया है कि आयरन की गोलियां या सप्लीमेंट बिना चिकित्सकीय सलाह के नहीं लेने चाहिए। आयरन सप्लीमेंट लेने के बाद पेट में गैस, जलन और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। पेट में एसिड का स्तर भी आयरन के अवशोषण को प्रभावित कर सकता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि लंबे समय तक कमजोरी या खून की कमी के लक्षण बने रहने पर जांच करानी चाहिए। केवल लक्षणों के आधार पर आयरन की कमी मान लेना उचित नहीं है।

More Stories
बिना मिठाई खाए भी बढ़ सकता है ब्लड शुगर, डायबिटीज के आठ छिपे कारण
विधानसभा चुनाव की रणनीति, संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक पकड़ बनाने पर होगा मंथन
यूपी चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में सीटों को लेकर रार, कांग्रेस ने मांगी 26 सीटें