Prakash veg

Latest news uttar pradesh

धनंजय को एनएसयूआई का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर उत्साह का माहौल

1 min read

देवरिया। एनएसयूआई के शीर्ष नेतृत्व ने देवरिया जनपद के मेहड़ा पुरवा निवासी धनंजय यादव को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और छात्र नेताओं में उत्साह का माहौल है।
जिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि धनंजय यादव के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को और प्रभावी ढंग से उठाएगी तथा महाविद्यालयों और विद्यालयों में संगठनात्मक विस्तार को गति देगी।
कांग्रेस नेताओं ने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारी के साथ यादव जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय करेंगे और छात्र आंदोलनों को धार देंगे। जनपद के अनेक वरिष्ठ एवं युवा नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/