शाहजहांपुर जीआरपी ने ट्रेन और प्लेटफार्म पर चोरी करने वाले शातिर चोर को किया गिरफ्तार
शाहजहाँपुर। अभियुक्त मुकेश निवासी ऊंचानहर कोठी, थाना फरीदपुर, जनपद बरेली के रेलवे स्टेशन तिलहर के प्लेटफार्म नंबर 02 से पकड़ा गया। उसके कब्जे से चोरी की एक जोड़ी सफेद धातु की पायल, एक पीली धातु का मंगलसूत्र और 1000 रुपये नकद बरामद हुए। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 30,000 रुपये बताई गई है।
आरोपी थाना जीआरपी शाहजहांपुर के मु0अ0सं0 39/2026 और 56/2026 में वांछित था। उसके खिलाफ पहले से चोरी समेत करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 सुहेल खान, का0 ज्ञानेन्द्र यादव, का0 सोनू कुमार और का0 आदेश कुमार शामिल रहे। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

More Stories
आयरन की कमी दूर करने के लिए सिर्फ सप्लीमेंट काफी नहीं, खानपान में सुधार भी जरूरी
बिना मिठाई खाए भी बढ़ सकता है ब्लड शुगर, डायबिटीज के आठ छिपे कारण
विधानसभा चुनाव की रणनीति, संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक पकड़ बनाने पर होगा मंथन