Prakash veg

Latest news uttar pradesh

कौन-कौन सी हैं वह 26 सीटें जिसे कांग्रेस को देने को तैयार हुई सपा, देखिए वायरल लिस्ट

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही बैठकों के बीच सपा ने खुलासा किया कि उसने 26 सीटें ऑफर की हैं। सपा नेता रामगोपाल यादव और राजीव राय के खुलासा करते ही 26 सीटों की लिस्ट भी वायरल हो गई। लिस्ट कितनी सही है, यह कहना मुश्किल है। इन बीस सीटों में कोई ऐसी सीट नहीं है जहां सपा का सीटिंग विधायक हो। हालांकि यूपी कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और इमरान मसूद दोनों ने सूची की जानकारी से इनकार किया है।

वायरल हो रही 26 सीटों की इस सूची का बारीकी से विश्लेषण करने पर साफ पता चलता है कि सपा ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के नतीजों को आधार बनाया है। इस सूची में वे 2 सीटें शामिल हैं जहां 2022 में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी, जबकि 4 ऐसी सीटें हैं जहां कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही थी। इनके अलावा 20 अन्य सीटें भी शामिल की गई हैं।

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने बातचीत के दौरान 130 सीटों की दावेदारी पेश की थी। इसके जवाब में सपा ने इन 26 सीटों की सूची थमाते हुए शेष सीटों पर कांग्रेस से जिताऊ प्रत्याशियों के नाम और जमीनी समीकरण बताने को कहा है। फिलहाल इस वायरल सूची को लेकर कांग्रेस खेमे में असंतोष देखा जा रहा है, लेकिन दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि दूसरे दौर की बैठक में सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा कर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
0Shares