सुबह और रात के समय शुगर में उतार-चढ़ाव, खानपान और जीवनशैली का भी पड़ता है असर
स्वास्थ/मधुमेह। डायबिटीज आज तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं में शामिल है। आमतौर पर लोगों को लगता है कि अधिक मिठाई या चीनी खाने से ही ब्लड शुगर बढ़ता है, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है। कई बार व्यक्ति मीठा नहीं खाता, फिर भी उसका शुगर लेवल बढ़ा हुआ मिलता है।
इसका संबंध शरीर की इंसुलिन बनाने और उसका सही उपयोग करने की क्षमता से भी है। खानपान, शारीरिक गतिविधियों की कमी, तनाव और नींद का असंतुलन भी ब्लड शुगर पर असर डाल सकते हैं। स्वास्थ्य रिपोर्ट के अनुसार, सुबह के समय शरीर में कॉर्टिसोल और ग्रोथ हार्मोन जैसे हार्मोन का स्तर बढ़ता है। ये हार्मोन लिवर से ग्लूकोज रिलीज कराने का संकेत देते हैं। इसी कारण कुछ लोगों में सुबह उठने पर शुगर का स्तर बढ़ा हुआ मिल सकता है।
रात में ब्लड शुगर का अचानक कम होना भी शरीर में प्रतिक्रिया पैदा कर सकता है। इसके अलावा भोजन में असंतुलन, पर्याप्त नींद न लेना और शारीरिक गतिविधियों की कमी जैसी स्थितियां भी शुगर नियंत्रण को प्रभावित कर सकती हैं।
डायबिटीज से पीड़ित लोगों को नियमित जांच, संतुलित भोजन और डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाओं का सेवन करना चाहिए। केवल मिठाई छोड़ देना ही डायबिटीज से बचाव का पर्याप्त उपाय नहीं है।

More Stories
आयरन की कमी दूर करने के लिए सिर्फ सप्लीमेंट काफी नहीं, खानपान में सुधार भी जरूरी
विधानसभा चुनाव की रणनीति, संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक पकड़ बनाने पर होगा मंथन
यूपी चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में सीटों को लेकर रार, कांग्रेस ने मांगी 26 सीटें