Prakash veg

Latest news uttar pradesh

घूसखोर पंडित के निर्देशक के विरुद्ध होगीं कड़ी कार्रवाई : दयाशंकर

1 min read

देवरिया। जनपद के प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह विकसित राष्ट्र की मजबूत नींव रखने वाला बजट है। इसमें किसानों, महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। हर जनपद में छात्रावास निर्माण, एमएसएमई उद्योग को प्रोत्साहन तथा प्रत्येक व्यक्ति को रोजगार से जोड़ने का प्रयास सराहनीय है।  श्री सिंह देवरिया के लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में आयोजित प्रेस को सम्बोधित करते हुए उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि रेलवे, जल और थल मार्गों के बेहतर जुड़ाव से विकास को गति मिलेगी तथा कृषि उत्पादन दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है।
फिल्म घूसखोर पंडित पर उन्होंने कहा कि सरकार ने संज्ञान लिया है और फ़िल्म निर्देशक के विरुद्ध आवश्यकतानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एनएच पर अनावश्यक कट बंद करने की बात कहते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने आगरा एक्सप्रेस वे पर सैफई में सुविधानुसार कट खुलवाए, जो गलत है। गोरखपुर देवरिया सलेमपुर में भी एन एच 727ए पर जो अनावश्यक कट खोले गए हैं दुर्घटना को रोके जाने के उद्देश्य से अनावश्यक कट बंद किये जायेंगे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/