संगठन की ताकत से ही सत्ता परिवर्तन संभव : जिला प्रभारी
1 min readदेवरिया। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मासिक बैठक जिलाध्यक्ष व्यास यादव की अध्यक्षता एवं जिला महासचिव मंजूर हसन के संचालन में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की समीक्षा करते हुए उसे और अधिक गतिशील व मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।
जिला प्रभारी व पूर्व मंत्री डा. मोहसिन खान ने कहा कि संगठन की ताकत से ही सत्ता परिवर्तन संभव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सतर्क रहकर लोकतंत्र की रक्षा करने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने एसआईआर कार्य में लगे कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया और सभी पदाधिकारियों से फॉर्म-6 भरवाकर अधिक से अधिक मतदाता जोड़ने की अपील की, ताकि लोकतंत्र मजबूत हो सके।
