Prakash veg

Latest news uttar pradesh

समाधान दिवस में 53 शिकायतें प्राप्त, 6 का मौके पर निस्तारण

1 min read

देवरिया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में सदर तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। कार्यक्रम में राजस्व, पुलिस, विकास व अन्य विभागों से संबंधित कुल 53 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें 28 राजस्व, 10 पुलिस, 3 विकास तथा 12 अन्य विभागों की थीं। छह प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष को समयबद्ध समाधान हेतु संबंधित विभागों को भेजा गया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और तय समय सीमा में शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और प्रत्येक प्रकरण की समीक्षा की जाएगी।
इस अवसर पर तीन पात्र लाभार्थियों को अन्त्योदय राशन कार्ड तथा एक को दिव्यांग प्रमाण पत्र वितरित किया गया। बाद में जिलाधिकारी ने तहसील के विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण एवं लंबित ऑनलाइन फीडिंग शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/