कम्पोजिट विद्यालय में 16.56 लाख रुपये की लागत से सोलर लाइट, फर्नीचर एवं शौचालय का होगा निर्माण : सीडीओ
1 min read
देवरिया। पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड द्वारा सीएसआर निधि से विकास खंड भटनी के जिगिना दीक्षित कम्पोजिट विद्यालय में सोलर लाइट, फर्नीचर एवं शौचालय निर्माण हेतु 16.56 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। परियोजना के क्रियान्वयन के लिए मुख्य विकास अधिकारी राजेश सिंह एवं पावरग्रिड के महाप्रबंधक के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हुए।
सीडीओ ने कहा कि विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता से बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिलेगा और उनका समग्र विकास होगा। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव, उप महाप्रबंधक गौतम कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
