देवरिया। महाल मंझरिया क्षेत्र में पीपा पुल निर्माण में हो रही देरी को लेकर किसानों का आक्रोश सोमवार को खुलकर सामने आ गया। दर्जनों किसानों ने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व्यास यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सीआरओ देवरिया को सौंपा। किसानों ने प्रशासन पर गंभीर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए शीघ्र पीपा पुल निर्माण की मांग की।
किसानों ने बताया कि सलेमपुर तहसील के इस क्षेत्र में 10 हजार एकड़ से अधिक कृषि भूमि है, जहां बड़ी संख्या में किसान खेती व पशुपालन पर निर्भर हैं। पुल न होने से ट्रैक्टर, कंबाइन हार्वेस्टर व अन्य कृषि यंत्रों का आवागमन बाधित है। मजबूरी में नाव से आवाजाही करनी पड़ती है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है।
सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने चेतावनी दी कि शीघ्र कार्रवाई न होने पर किसानों के साथ आंदोलन किया जाएगा। जिलाउपाध्यक्ष प्रज्ञानन्द चौधरी ने कहा कि प्रशासन किसानों के धैर्य की परीक्षा न ले।
पीपा पुल निर्माण में देरी पर किसानों का फूटा गुस्सा, प्रशासन पर लगाया उपेक्षा का आरोप

More Stories
सीएम योगी आज करेंगे जन चौपाल का आगाज, यूपी को मिलेगी पहले वानिकी विश्वविद्यालय की सौगात
‘सपा 300 से ज्यादा सीट जीतेगी’, यूपी चुनाव से पहले किसने कर दी ये बड़ी भविष्यवाणी
संगठन की उपेक्षा नहीं, कार्यकर्ता का सम्मान; बीजेपी नेतृत्व ने यूपी में सरकार और पार्टी को तालमेल से चलने कहा