गोविंद मिश्रा को प्रदेश महासचिव तथा हर्षित सिंह को युवा कांग्रेस का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेसी नेताओं में उत्साह
1 min readदेवरिया। भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के संगठनात्मक विस्तार के तहत गोविंद मिश्रा को पूर्वी जोन का प्रदेश महासचिव तथा हर्षित सिंह को युवा कांग्रेस का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर जनपद में कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं में हर्षोल्लास व्याप्त रहा। सूचना मिलते ही कांग्रेसजनों ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कांग्रेस प्रवक्ता व पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह, युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश उपाध्यक्ष केशव चंद्र यादव, जिला अध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ‘रोशन’, पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि इन नियुक्तियों से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।
कांग्रेस नेताओं ने विश्वास जताया कि गोविंद मिश्रा और हर्षित सिंह युवाओं को साथ लेकर पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करेंगे।
