Prakash veg

Latest news uttar pradesh

मोमोज की लत बनी बड़ी भूल, नाबालिग ने 80 लाख के जेवर दुकानदार को सौंपे

1 min read

देवरिया। जनपद के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मोमोज खाने की आदत एक नाबालिग के लिए भारी पड़ गई। ग्राम भगवानपुर तिवारी निवासी विमलेश मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके नाबालिग बेटे ने मोमोज खाने के लिए घर में सुरक्षित रखे सोने-चांदी के कई आभूषण मोमोज बेचने वाले दुकानदार को दे दिए। आभूषणों की कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जा रही है।
जब परिजनों को जेवरात गायब होने की जानकारी हुई तो खोजबीन शुरू की गई, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और संबंधित दुकानदार समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/