Prakash veg

Latest news uttar pradesh

महापौर ने गेट पर जड़ा ताला, अधिकारियों का छूटा पसीना

1 min read

लखनऊ। मेयर सुषमा खर्कवाल ने गुरुवार लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय पर अभियान चला लेट लतीफी में शुमारी हासिल कर रहे निगम कर्मियों और अधिकारियों को कार्यालय समय पर आने का सबक सिखा दिया गौरतलब है कि निगम मुख्यालय में रोजाना के कार्यों में व्यस्त रहने वाली महापौर सुषमा खर्कवाल ने गुरुवार ऑपरेशन (समय का अनुपालन)की शुरुआत कर मुख्यालय के गेट पर अंदर से ताला लगवा दिया जिससे देर से आने वाले कर्मियों और अधिकारियों के पसीने छूट गए देरी से पहुंचने पर मुख्य अभियंता महेश वर्मा जब कार्यालय पहुंचे तो देखा गेट पर ताला लटका हुआ है फिर मुख्य अभियंता की नजर कभी ताले पर तो कभी अपनी घड़ी पर अब इस संकट की घड़ी में भीतर से मेयर साहिबा ने खिड़की खोलकर कर मुस्कुराते हुए आवाज लगाई कि समय पर आओ नहीं तो गेट पर ताला लटका पाओ मानो आज कुछ समय के लिए निगम मुख्यालय का माहौल विद्यालय की कक्षा की तरह हो गया जहां प्रधानाध्यापक कोई और नहीं स्वयं मेयर सुषमा खर्कवाल थी और देरी से पहुंचने वाले कर्मचारी, अधिकारी लापरवाह विद्यार्थी थे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/