Prakash veg

Latest news uttar pradesh

मानक विहीन कार्य पाये जाने पर जांच समिति गठित

1 min read

विधायक के घर के लिए बनी सीसी रोड में बीडीओ के जांच में मिली खामियां


बड़हलगंज। विकास खंड के सिधेगौर गांव में बने सीसी रोड का निरीक्षण खंड विकास अधिकारी बड़हलगंज ने मंगलवार को किया। मानक के अनुरुप सीसी रोड न पाये जाने पर बीडीओ ने संबंधित को फटकार लगाते हुए त्रिस्तरीय जांच कमेटी गठित कर जांच का निर्देश दिया। सिधेगौर गांव में मुख्य सड़क से चिल्लुपार के विधायक राजेश त्रिपाठी के घर तक 210 मीटर मनरेगा योजना से सीसी रोड का निर्माण ग्राम पंचायत ने कराया है। जिसका औचक निरीक्षण करने पहुंचे बीडीओ बड़हलगंज घीषम प्रसाद सीसी रोड देख भौचक रह गये। मानक के विपरीत बने सीसी रोड बनने के बाद ही जगह जगह टुटने की कगार पर आ गया है। कमियां देख मातहतो को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने मनरेगा जेई रामबहाल से फोन पर बात कर सीसी रोड की जानकारी ली। जेई के जबाव से असंतुष्ट बीडीओ ने मौके पर ही तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दिया। बीडीओ ने बताया की कार्य का औचक निरीक्षण जारी रहेगा। सिधेगौर गांव में सीसी रोड की जांच रिपोर्ट आते ही कार्रवाई की जायेगी।

0Shares

More Stories

1 min read

फिल्म का शीर्षक और संवाद से सौहार्द ख़राब तथा जातिगत भावनाएं आहत : कुलदीप गोरखपुर (प्रकाश वेग) ओटीटी पर प्रस्तावित वेब सीरीज घूसखोर पंडित रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है। शीर्षक को लेकर ब्राह्मण समाज में नाराजगी देखी जा रही है और देश के कई हिस्सों में विरोध दर्ज कराया गया है। मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर में युवा जनकल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष व समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने सोशल मीडिया के माध्यम से कड़ा आक्रोश जताया। कुलदीप पाण्डेय ने कहा कि फिल्म का शीर्षक और संवाद समाज में सौहार्द बिगाड़ने तथा जातिगत भावनाएं आहत करने वाले हैं, जो निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रसिद्धि पाने के लिए एक समाज विशेष की छवि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। पाण्डेय ने कहा कि फिल्मों को समाज का आईना माना जाता है, लेकिन मनोरंजन के नाम पर किसी वर्ग का अपमान स्वीकार्य नहीं। उन्होंने सरकार और सेंसर बोर्ड से फिल्म के निर्माताओं, निर्देशक और कलाकारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि यदि नाम और आपत्तिजनक संवाद नहीं बदले गए तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/