मुझे कभी काम की कमी नहीं रही…राजपाल यादव ने कही ये बात, अपने डायरेक्टर्स का किया शुक्रिया
1 min read
राजपाल यादव चेक बाउंस केस में बेल पर रिहा हैं। जेल से बाहर आने के बाद एक्टर लगातार मदद करने वाले लोगों का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। हाल में एक्टर ने इंडस्ट्री में अपनी जर्नी के बारे में बात की। साथ ही ये भी बताया कि पिछले दशक भर से उनके पास कभी काम की कमी नहीं रही। उन्हें कभी काम तलाशना नहीं पड़ा। इसके लिए उन्होंने अपने डायरेक्टर्स प्रियदर्शन, डेविड धवन और राम गोपाल वर्मा को थैंक्यू कहा है।
हाल में ज़ूम के साथ बातचीत में राजपाल यादव ने अपनी आने वाली फिल्म भूत बंगला के बारे में बात की। एक्टर ने कहा कि भूत बंगला के सेट पर प्रियन जी (प्रियदर्शन) से लेकर जितने भी लोग हैं सभी का धन्यवाद। अच्त्प्र ने आगे बताया कि उन्होंने प्रियदर्शन, राम गोपाल वर्मा और डेविड धवन के साथ करीब 50 फिल्मों में काम किया है। एक्टर ने कहा, ‘जिस प्रोडक्शन के साथ एक बार काम किया, उस प्रोडक्शन से दोबारा काम जरूर मिला। जितना थैंक्यू बोलूं कम है। मेरे लिए कभी भी काम की कमी ईश्वर ने होने से बचाई। जितना काम हो पाया, उतना काम मना भी किया और उतना काम आगे भी आता है। अब कोशिश करेंगे कुछ और अच्छा कर पाएंगे’।
राजपाल यादव आने वाले दिनों में अक्षय कुमार के साथ भूत बंगला में अहम रोल निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म में परेश रावल, तब्बू और वामिका गब्बी जैसे एक्टर्स भी नजर आने वाले हैं। फिल्म 10 अप्रैल को थिएटर में रिलीज होने वाली है। ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है जिसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है। इसके अलावा एक्टर को सोनू सूद ने अपनी फिल्म ऑफर की थी, बॉक्सर विजेंद्र ने भी अपनी फिल्म में काम दिया है। येस मेडम के सीईओ ने अपने नए विज्ञापन के लिए राजपाल को चुना था। गुरु रंधावा ने म्यूजिक वीडियो में काम किया है। वहीं खुद राजपाल यादव ने भी माना कि उनके पास 1200 करोड़ का काम है। मतलब आने वाले दिनों में राजपाल कई नए प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं।
बता दें, राजपाल यादव ने फिल्म बनाने के लिए 5 करोड़ का लोन लिया था। लेकिन फिल्म के फ्लॉप होने के बाद वो लोन चुका नहीं पाए और ब्याज के साथ ये कर्जा 10 करोड़ पार पहुंच गया था। इसी मामले में एक्टर ने चेक दिए जो बाउंस हो गए। 2018 से ये मामला कोर्ट में चल रहा था। दिल्ली हाईकोर्ट के सरेंडर करने के आदेश के बाद एक्टर ने खुद को सरेंडर करते हुए करीब 11 दिन जेल में बिताए और उन्हें बेल पर रिहाई मिली। जेल से बाहर आने के बाद एक्टर ने इंडस्ट्री के लोगों का आभार जताया।
