गोरखपुर । ओटीटी पर प्रस्तावित वेब सीरीज घूसखोर पंडित रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है। शीर्षक को लेकर ब्राह्मण समाज में नाराजगी देखी जा रही है और देश के कई हिस्सों में विरोध दर्ज कराया गया है। मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर में युवा जनकल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष व समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने सोशल मीडिया के माध्यम से कड़ा आक्रोश जताया।
कुलदीप पाण्डेय ने कहा कि फिल्म का शीर्षक और संवाद समाज में सौहार्द बिगाड़ने तथा जातिगत भावनाएं आहत करने वाले हैं, जो निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रसिद्धि पाने के लिए एक समाज विशेष की छवि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। पाण्डेय ने कहा कि फिल्मों को समाज का आईना माना जाता है, लेकिन मनोरंजन के नाम पर किसी वर्ग का अपमान स्वीकार्य नहीं।
उन्होंने सरकार और सेंसर बोर्ड से फिल्म के निर्माताओं, निर्देशक और कलाकारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि यदि नाम और आपत्तिजनक संवाद नहीं बदले गए तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
फिल्म का शीर्षक और संवाद से सौहार्द ख़राब तथा जातिगत भावनाएं आहत : कुलदीप गोरखपुर (प्रकाश वेग) ओटीटी पर प्रस्तावित वेब सीरीज घूसखोर पंडित रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है। शीर्षक को लेकर ब्राह्मण समाज में नाराजगी देखी जा रही है और देश के कई हिस्सों में विरोध दर्ज कराया गया है। मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर में युवा जनकल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष व समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने सोशल मीडिया के माध्यम से कड़ा आक्रोश जताया। कुलदीप पाण्डेय ने कहा कि फिल्म का शीर्षक और संवाद समाज में सौहार्द बिगाड़ने तथा जातिगत भावनाएं आहत करने वाले हैं, जो निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रसिद्धि पाने के लिए एक समाज विशेष की छवि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। पाण्डेय ने कहा कि फिल्मों को समाज का आईना माना जाता है, लेकिन मनोरंजन के नाम पर किसी वर्ग का अपमान स्वीकार्य नहीं। उन्होंने सरकार और सेंसर बोर्ड से फिल्म के निर्माताओं, निर्देशक और कलाकारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि यदि नाम और आपत्तिजनक संवाद नहीं बदले गए तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

More Stories
गढ़ गंगा मेले में पहली बार दिखेगा भव्य नजारा, मेन गेट पर शिव आकृति और झूला गेट पर सजेगा डमरू; कल आएंगे CM योगी
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: एनडीए में कब होगा सीटों का बंटवारा? साथी दलों को पिछली बार से दोगुनी सीट दे सकती है बीजेपी
छठ पूजा पर फेल हुए यूपी रोडवेज के दावे, निजी बसों से महंगे किराए पर यात्रा करने को मजबूर पूर्वांचल के लोग