महिलाओं के उत्थान के लिए नारी एकता शक्ति फाउंडेशन का गठन
1 min read
गोरखपुर। महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से नारी एकता शक्ति फाउंडेशन का गठन शुक्रवार को भगवानपुर स्थित श्री कुबेरपुरम् में किया गया। संस्था की संस्थापिका व अध्यक्ष शैलजा पाण्डेय ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए नीलम विश्वकर्मा को उपाध्यक्ष, ज्योति चौहान को महासचिव, बेबी त्रिपाठी को कोषाध्यक्ष, पिंकी चौहान को सचिव, चंदा विश्वकर्मा को सूचना व संपर्क मंत्री तथा ममता व चांदनी को संगठन मंत्री नियुक्त किया। इसके अलावा सुकृष्णा, प्रभावती, अन्नू, मुस्कान व कबिता को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। सभी पदाधिकारियों को तिरंगा पटका पहनाकर शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष शैलजा पाण्डेय ने बताया कि यह पंजीकृत संस्था पूरे उत्तर प्रदेश में महिलाओं के सम्मान, शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, कानूनी सहायता एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कार्य करेगी। संस्था महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
