राम लला का अभिषेक, 110 VIP मेहमान और कई भव्य कार्यक्रम… राम मंदिर की पहली वर्षगांठ पर सजी अयोध्या
1 min read
अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पहली वर्षगांठ मनाई जा रही है। इस मौके पर अयोध्या में भव्य आयोजन किया जा रहे हैं। यह महोत्सव 11 से लेकर 13 जनवरी तक चलेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस महोत्सव में शामिल हुए। बता दें कि हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2024 में 22 जनवरी को पौष माह की शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि थी। 2025 में यह संयोग 11 जनवरी को बना है।
रामलला का अभिषेक करेंगे योगी आदित्यनाथ
ऐसे में हिंदू पंचांग के अनुसार राम मंदिर की पहली वर्षगांठ आज मनाई जा रही है। उत्तर प्रदेश
110 VIP हो रहे समारोह में शामिल
मंडप और यज्ञशाला में शास्त्रीय सांस्कृतिक प्रदर्शन भी होगा। इसके अलावा राम कथा प्रवचन का भी आयोजन किया गया है। मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए उन लोगों को भी निमंत्रण भेजा गया है, जो प्राण प्रतिष्ठा समारोह में किसी कारण से नहीं पहुंच पाए थे। उन्होंने कहा कि 110 VIP इस महोत्सव में शामिल हो रहे हैं और सभी को निमंत्रण भी भेजा गया है।
राम मंदिर में कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से राम कथा के बाद शुरू होगा। इसके बाद रामचरितमानस का प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। हर सुबह प्रसाद वितरण होगा और तीन दिनों तक यज्ञशाला में यज्ञ भी होगा।
के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अयोध्या पहुंच रहे हैं और वह रामलला का अभिषेक करेंगे। मंदिर ट्रस्ट ने इस मौके पर खास इंतजाम किए हैं। अंगद टीला स्थल पर एक बड़ा टेंट लगाया गया है, जिसमें 5000 से अधिक श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। तीन दिन तक यह आयोजन चलेगा।
हालांकि लोग अभी जानना चाह रहे हैं कि क्या दो बार राम मंदिर की वर्षगांठ मनाई जाएगी। अभी तो हिंदू पंचांग के अनुसार मनाया जा रहा है। लेकिन तारीख के अनुसार 22 जनवरी को भी वर्षगांठ है। लेकिन अभी तक इस पर योगी सरकार या फिर राममंदिर तीर्थ क्षेत्र की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।