Prakash veg

Latest news uttar pradesh

सचिव ने राजकीय बाल गृह का किया औचक निरीक्षण

1 min read

देवरिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव व सिविल जज शैलजा मिश्रा ने बुधवार को राजकीय बाल गृह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों की सुविधाओं, भोजन व्यवस्था और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण में सचिव ने बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने तथा उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों को नियमित व्यायाम कराने पर भी जोर दिया।
इसके अलावा उन्होंने परिसर, भंडार कक्ष और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। सचिव ने बाल गृह के अभिलेखों का भी अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किया।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/