Prakash veg

Latest news uttar pradesh

शाहरुख खान ने सेल्फी ले रहे फैन के साथ किया ऐसा बर्ताव, लोग बोले- ये है असली चेहरा

1 min read

शाहरुख खान के सेल्फी ले रहे एक फैन के साथ जो बर्ताब किया उसे देखकर कई लोग नाराज हैं। लोग उन्हें ऐरोगेंट बता रहे हैं तो एक सोशल मीडिया यूजर ने सलमान को बेहतर बताया है।

शाहरुख खान ने सेल्फी ले रहे फैन के साथ किया ऐसा बर्ताव, लोग बोले- ये है असली चेहरा

शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे देखकर लोग काफी भड़क गए हैं। इस वीडियो में शाहरुख खान एयरपोर्ट पर दिख रहे हैं। इस बीच एक शख्स उनके साथ फोटो लेने लगता है। शाहरुख गुस्से में उसका हाथ हटा देते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोग शाहरुख खान के बारे में नेगेटिव कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, यह सिलेब्स का असली चेहरा है, ऐटिट्यूड से भरे हुए।

शाहरुख ने हटाया फैन का हाथ
पठान एक्टर शाहरुख खान के लेटेस्ट वीडियो पर कई लोगों ने नाराजगी जताई है। शाहरुख की यह क्लिप मुंबई एयरपोर्ट की है। वह अपनी मैनेजर पूजा ददलानी और सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ थे। पपराजी और फैन्स को देखकर शाहरुख ने फ्लाइंग किस भी दिया। इसी बीच जब शाहरुख चल रहे थे तभी एक फैन ने उनके सामने मोबाइल लाकर सेल्फी लेने की कोशिश की। इस पर शाहरुख खान ने उसका हाथ हटा दिया। इस पर लोग रिऐक्शंस दे रहे हैं।

लोगों को नहीं पसंद आया रिऐक्शन
पपराजी के इंस्टा पर शेयर किए गए इस वीडियो पर एक फैन ने लिखा है, फैन एयरपोर्ट स्टाफ है, उसने इन्हें छुआ तक नहीं साथ ही शाहरुख ने उनकी बुरी तरह इंसल्ट कर दी। यह सिलेब का असली चेहरा दिखाता है… ऐटिट्यूड से भरे। एक और ने लिखा है, गाइज दरअसल ऐसे ही सब सो कॉल्ड हीरो हैं, इसलिए आज से ऑब्सेस्ड होना बंद करो। एक और ने लिखा है, सलमान खान इससे बेहतर है। एक कमेंट है, ये अपने को ऐसे जता रहे हैं जैसे भगवान ये ही हो। पब्लिक बैन करा दे…बस सब खत्म।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/