Prakash veg

Latest news uttar pradesh

थाना व चौकी प्रभारी नगर निगम चुनाव को सकुशल संपन्न कराए एसपी सिटी

1 min read

नगर निगम चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण विश्नोई शहर सर्किल के समस्त थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी के साथ पुलिस लाइन वाइट हाउस सभागार में बैठक कर नगर निकाय चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए  आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी सिटी ने पुलिस की तैयारियों की समीक्षा के साथ अब तक हुई कार्रवाई का ब्योरा जाना। सुरक्षा इंतजामों को लेकर तैयार हुई रूप-रेखा पर मंथन किया। कहा कि नगर निगम चुनाव 2023 को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए नगर पुलिस प्रतिबद्ध है। अतिसंवेदनशील, संवदेनशील मतदान केंद्रों, को लेकर तैयार रिपोर्ट के संबंध में जानकारी ली। कहा कि किसी भी हाल में अवैध शराब की बिक्री न हो लाइसेंस शस्त्र धारक के शस्त्र को जमा कराया जाए। छोटी घटनाओं को भी गंभीरता से लें। जिला बदर, गुंडा तथा सक्रिय हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन कराएं जिससे नगर निकाय चुनाव के दौरान कोई अपराधिक व्यक्ति किसी प्रकार कोई घटना को घटित ना कर सके सभी थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी अपने-अपने थाना व चौकी क्षेत्रों में मुस्तैदी के साथ अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए नगर निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने में अपना अहमयोगदान देंगे किसी के द्वारा किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

0Shares

More Stories

1 min read

फिल्म का शीर्षक और संवाद से सौहार्द ख़राब तथा जातिगत भावनाएं आहत : कुलदीप गोरखपुर (प्रकाश वेग) ओटीटी पर प्रस्तावित वेब सीरीज घूसखोर पंडित रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है। शीर्षक को लेकर ब्राह्मण समाज में नाराजगी देखी जा रही है और देश के कई हिस्सों में विरोध दर्ज कराया गया है। मुख्यमंत्री के शहर गोरखपुर में युवा जनकल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष व समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने सोशल मीडिया के माध्यम से कड़ा आक्रोश जताया। कुलदीप पाण्डेय ने कहा कि फिल्म का शीर्षक और संवाद समाज में सौहार्द बिगाड़ने तथा जातिगत भावनाएं आहत करने वाले हैं, जो निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रसिद्धि पाने के लिए एक समाज विशेष की छवि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। पाण्डेय ने कहा कि फिल्मों को समाज का आईना माना जाता है, लेकिन मनोरंजन के नाम पर किसी वर्ग का अपमान स्वीकार्य नहीं। उन्होंने सरकार और सेंसर बोर्ड से फिल्म के निर्माताओं, निर्देशक और कलाकारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि यदि नाम और आपत्तिजनक संवाद नहीं बदले गए तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/