Prakash veg

Latest news uttar pradesh

अर्नब तूफान को लेकर यूपी के शहरों में चार दिन का अलर्ट, जर्जर भवनों को लेकर निर्देश

1 min read

बंगाल की खाड़ी में उठ रहे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के संभावित प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने कानपुर में अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 28 से 31 अक्तूबर के बीच भारी बारिश, तेज हवाएं, गरज-चमक और वज्रपात की आशंका है। इसे देखते हुए प्रशासन ने आमजन, किसानों और पशुपालकों को एडवाइजरी जारी की है। एडीएम फाइनेंस डा. विवेक चतुर्वेदी के मुताबिक संबंधित विभागों को अलर्ट रहने और राहत एवं बचाव दलों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं।

एडीएम फाइनेंस डॉ. विवेक चतुर्वेदी ने लोगों से अफवाहों से बचने और मौसम की जानकारी अधिकृत स्रोतों से लेने की अपील की है। किसी भी आपात स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन 112 या स्थानीय प्रशासन को सूचना देने की भी अपील की है।

प्रशासन ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर भवनों व कमजोर दीवारों की पहचान कर जरूरी सुरक्षा उपाय करने के निर्देश संबंधित विभाग को जारी किए हैं। जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था रखें। आपदा मित्रों, एनएसएस, एनसीसी, स्काउट गाइड, होमगार्ड और प्रशिक्षित स्वयंसेवकों को भी सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।

बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे चक्रवाती मौसम तंत्र (अर्नब) के प्रभाव को देखते हुए गोरखपुर के भी जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है। 28 और 29 अक्तूबर को जिले में तेज झोंकेदार हवाओं के साथ गरज-चमक, वज्रपात और भारी बारिश की आशंका है। जिसको लेकर जन-धन की सुरक्षा और संभावित नुकसान को कम करने के लिए राहत एवं बचाव की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं प्रभारी अधिकारी आपदा जय प्रकाश ने जिला, तहसील और विभागीय आपदा कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखने का निर्देश दिया है। संबंधित अधिकारियों को भी सतर्क रहने को कहा गया है। ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में जर्जर व असुरक्षित मकानों को चिह्नित कर उनमें रहने वाले लोगों को सुरक्षित भवनों, राहत शिविरों या रैन बसेरों में पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।

मौसम खराब होने की आशंका को देखते हुए किसानों से तैयार फसलों की शीघ्र कटाई करने और कटी फसल व खुले में रखे अनाज को सुरक्षित, ढके स्थानों पर रखने की अपील की जाएगी। पेड़ गिरने से यातायात बाधित होने की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधनों के साथ त्वरित कार्रवाई करने वाली टीमें तैनात रहेंगी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/