Prakash veg

Latest news uttar pradesh

Lucknow News: अंधविश्वास के चलते कब्र से खोदकर निकाला मासूम का शव, अस्पताल पहुंचे तो डाक्टरों ने कहा मृत है

1 min read

दुबग्गा के सैदपुर गांव में अंधविश्वास के चलते किसान सुनील और उनके परिवारजन ने तीन साल के मासूम अक्षत के जीवित होने की आशंका पर कब्र खोदकर शव को निकाला। इसके बाद उसे बलरामपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां, डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

कब्र खोदकर दफना दिया था शव, जीव‍ित होने की आशंका पर न‍िकाला

किसान सुनील ने बताया कि शनिवार की रात बच्चे की हालत एकाएक बिगड़ गई। उसे लेकर किंग हास्पिटल पहुंचे। जहां, डाक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। रविवार को बच्चे का शव गांव के बाहर कब्र खोदकर दफना दिया गया। सुनील के मुताबिक सोमवार रात बच्चे की दादी को सपना आया कि कि बच्चा जीवित है। उसने सुबह सबको इस बात की जानकारी दी। मंगलवार करीब तीन से चार बजे बच्चे का शव कब्र खोदकर निकाला गया। इस बीच पुलिस पहुंच गई।

प‍िता बोले जब बच्‍चे को साफ क‍िया तो गर्म था शरीर

सुनील के मुताबिक बच्चे को साफ किया गया। शरीर गर्म था। तीन से चार चम्मच बच्चे ने पानी पिया। इसके बाद वह बच्चे को लेकर दुबग्गा स्थित एक अस्पताल पहुंचे। वहां से फिर बलरामपुर अस्पताल ले गए। बलरामपुर अस्पताल में बच्चे को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि जीवित होने की आशंका पर बच्चे का शव परिवारजन ने कब्र से खोदकर निकाला था। अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वह फिर घर लेकर चले गए।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/