नयी दिल्ली : केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले करीब दो माह से आंदोलन कर रहे किसानों और सरकार के बीच कई चरण की वार्ताओं के बाद भी बात नहीं बनी है. इस बीच 26 जनवरी को दिल्ली में हिंसा का नजारा भी देखने को मिला. सरकार दावा कर रही है कि किसान आंदोलन की आड़ में दुश्मन देश भारत को कमजोर करने की साजिश कर रहा है. सरकार ने देश को एकजुट रखने का आह्वान किया है.
इसके समर्थन में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की प्रतिक्रिया आई है. कोहली ने ट्वीट किया कि असहमति के इस दौर में हम सभी एकजुट रहें. किसान हमारे देश का एक अभिन्न हिस्सा हैं और मुझे यकीन है कि सभी पक्षों के बीच एक सौहार्दपूर्ण समाधान मिल जायेगा ताकि शांति हो और सभी मिलकर आगे बढ़ सकें. अपने इस ट्वीट के साथ उन्होंने #IndiaTogether का इस्तेमाल किया है.

More Stories
भारत को मिली महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 की मेजबानी, ICC ने किया ऐलान
CWG 2026 Medal Tally: ग्लासगो में ऑस्ट्रेलिया का ‘तूफान’, 4 मेडल के साथ जानिए कहां खड़ा है भारत?
18 गेंद, 4 छक्के, 4 चौके: वैभव सूर्यवंशी का तूफानी पचासा, इंटरनेशनल क्रिकेट में पहला अर्धशतक