Prakash veg

Latest news uttar pradesh

CWG 2026 Medal Tally: ग्लासगो में ऑस्ट्रेलिया का ‘तूफान’, 4 मेडल के साथ जानिए कहां खड़ा है भारत?

1 min read

Commonwealth Games 2026 Medal Tally: कॉमनवेल्थ गेम्स में टीम इंडिया ने भी पदकों का खाता खोल लिया है। तीन रंग के पदक भारत की झोली में हैं, लेकिन पदकों की संख्या अभी उतनी ज्यादा नहीं है, क्योंकि इस बार के कॉमनवेल्थ गेम्स में कई ऐसे खेल शामिल नहीं हैं, जिनमें भारत का प्रदर्शन बीते कुछ टूर्नामेंट में अच्छा रहा है। बावजूद इसके भारत इस बार के खेलों में पदक तालिका में टॉप 10 में है। मेडल टैली में सबसे ऊपर नाम ऑस्ट्रेलिया का है, जिसके आसपास भी कोई देश नहीं है। कुल 14 ही ऐसे देश हैं, जिन्होंने अब तक एक या इससे ज्यादा पदक इस टूर्नामेंट में जीते हैं।

ग्लास्गो में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन के खेलों के समापन तक कुल 39 पदक जीत लिए हैं, जिनमें 17 गोल्ड, 9 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। दूसरे पायदान पर इंग्लैंड है, जिसने 19 पदक अब तक जीते हैं। इनमें 4 गोल्ड, 9 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। टैली में तीसरे नंबर पर कनाडा है, जिसने 9 पदक अब तक जीते हैं। इनमें 3 गोल्ड, 3 सिल्वर और इतने ही ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। चौथे पायदान पर साउथ अफ्रीका है, जिसने भी 9 मेडल जीते हैं। इनमें 3 गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। पांचवें पायदान पर नाइजीरिया है, जिसने कुल 7 मेडल अपने नाम किए हैं। इनमें 3 गोल्ड और 4 सिल्वर मेडल शामिल हैं।

स्कॉटलैंड लिस्ट में छठे स्थान पर है, जिसने 6 मेडल जीते हैं। इनमें 4 गोल्ड और 2 सिल्वर मेडल शामिल हैं। न्यूजीलैंड की टीम सातवें पायदान पर है, जिसने 5 मेडल जीते हैं। इनमें एक भी गोल्ड नहीं है, लेकिन 3 सिल्वर और 2 रजत पदक हैं। टीम इंडिया आठवें नंबर पर है, जिसने 4 पदक जीते हैं। एक गोल्ड, दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल इसमें शामिल है। 9वें पायदान पर 2 गोल्ड और दो ब्रॉन्ज के साथ मलेशिया और 10वें पर वेल्स है, जिसने एक सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज जीते हैं। 11वें पायदान पर नोर्दन आइलैंड है, जिसने एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज जीता है। जर्सी की टीम ने एक सिल्वर, जबकि केन्या और पापुआ न्यू गिनी ने एक-एक ब्रॉन्ज अब तक जीता है।

क्रम टीम गोल्ड सिल्वर ब्रॉन्ज कुल पदक
1 ऑस्ट्रेलिया 17 9 13 39
2 इंग्लैंड 4 9 6 19
3 कनाडा 3 3 3 9
4 साउथ अफ्रीका 3 2 4 9
5 नाइजीरिया 3 4 0 7
6 स्कॉटलैंड 4 2 0 6
7 न्यूजीलैंड 0 3 2 5
8 इंडिया 1 2 1 4
9 मलेशिया 2 0 2 4
10 वेल्स 0 1 3 4
11 नोर्दन आयरलैंड 0 1 1 2
12 जर्सी 0 1 0 1
13 केन्या 0 0 1 1
14 पापुआ न्यू गिनी 0 0 1 1
0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/