Prakash veg

Latest news uttar pradesh

18 गेंद, 4 छक्के, 4 चौके: वैभव सूर्यवंशी का तूफानी पचासा, इंटरनेशनल क्रिकेट में पहला अर्धशतक

1 min read

वैभव सूर्यवंशी ने अपने चौथे इंटरनेशनल टी20 मुकाबले में अपना पहला इंटरनेशनल अर्धशतक जड़ा है। जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में उन्होंने 18 गेंद पर पचासा ठोका। तीन मैचों के इंतजार के बाद उनका बल्ला इंटरनेशनल क्रिकेट में बोला है और उन्होंने हरारे में शानदार बल्लेबाजी से सभी फैंस का जमकर मनोरंजन किया।

अर्धशतक तक पहुंचने के लिए वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी में 4 चौके और 4 छक्के लगाए। उन्होंने रिचर्ड नगारवा के ऊपर पिटाई करते हुए इस पारी में तूफान मचाना शुरू किया था। उसके बाद ब्रैड इवांस के पहले ओवर में भी उन्होंने चौके-छक्के लगाए। ब्लेसिंग मुजराबानी के भी एक ओवर में उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया।

अगली ही गेंद पर लौटे पवेलियन

वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंद पर 50 रन की पारी खेली और अर्धशतक पूरा करने के बाद अगली ही गेंद पर आउट हो गए। रिचर्ड नगारवा ने उनका विकेट झटका। वह ठीक उसी तरह आउट हुए शॉर्ट पिच गेंद पर जिस तरह आईपीएल 2026 एलिमिनेटर में प्रफुल्ल हिंगे ने उनका विकेट झटका था।

वैभव सूर्यवंशी के नाम अब 4 इंटरनेशनल पारियों में 44 गेंद खेलते हुए ही 92 रन दर्ज हो चुके हैं। उन्होंने 9 छक्के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं। तीन मैचों के इंतजार के बाद उनका पहला इंटरनेशनल अर्धशतक भी आ गया है। इस साल उन्होंने इसी के साथ 81 छक्के भी टी20 क्रिकेट में पूरे कर लिए हैं।

भारत के सामने 126 रन का लक्ष्य

पहले टी20 मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और जिम्बाब्वे की टीम पूरे 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 125 रन बना पाई। प्रिंस यादव और मयंक यादव को 2-2 विकेट मिले। जबकि रवि बिश्नोई और शिवम दुबे को भी 1-1 सफलता मिली।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/