एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने संभल में एक कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और साधु संतों को लेकर अमर्यादित व भड़काऊ बयान दिया। इस मामले में एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के साथ ही पार्टी के जिलाध्यक्ष असद अब्दुल्ला और कार्यक्रम आयोजक चौधरी मुशीर खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिजाब को लेकर शौकत अली ने कहा है कि भाजपा देश को तोड़ रही है। हिंदुत्व से नहीं संविधान से तय होगा कि कौन क्या पहनेगा। बीजेपी जब कमजोर होती हैं तो मुसलमानों के मजहबी मुद्दे ले आती है। शौकत अली ने ज्ञानवापी मामले में कोर्ट के फैसले पर कहा कि कोर्ट ने जो फैसला दिया है उसको सभी को मानना होगा, लेकिन 1991 के वरशिप एक्ट में पहले ही तय हो चुका है कि धार्मिक स्थल पिछली स्थिति में ही रहेंगे।

वीडियो वायरल हुआ तब दर्ज हुआ मुकदमा
एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का भड़काऊ बयान शनिवार को वायरल हुआ तो आक्रोश के साथ ही कार्रवाई की मांग भी उठने लगी। इसके बाद पुलिस ने एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदू संगठन कार्यकर्ता अक्षित अग्रवाल ने शनिवार को सदर कोतवाली संभल में एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली, जिलाध्यक्ष असद अब्दुल्ला और कार्यक्रम आयोजक चौधरी मुशीर खां के खिलाफ तहरीर दी। कहा कि चौधरी मुशीर खां के आवास पर आयोजित बैठक में असद अब्दुल्ला की मौजूदगी में एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने हिंदू धर्म, साधु संतों और महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक भाषण दिया, जिससे उनकी तथा समाज के अन्य लोगों की भावनाएं आहत होने के साथ ही उनमें आक्रोश पैदा हुआ। लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची और माहौल खराब होते-होते बचा। अक्षित अग्रवाल ने शौकत अली के भाषण का वीडियो भी पुलिस को दिया। एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि अक्षित अग्रवाल की तहरीर पर शौकत अली, असद अब्दुल्ला और चौधरी मुशीर खां के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 ए, 295 ए और 188 के तहत मामल दर्ज किया गया है।

More Stories
संविधान दिवस पर कांग्रेस निकालेगी संविधान रक्षा मार्च, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी होंगे शामिल
403 सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत जारी, कांग्रेस ने जल्द स्पष्ट रुख अपनाने की मांग की
क्या यूपी के BJP सांसद जगदंबिका पाल ने अपने समर्थकों से मारपीट करने के लिए कहा? अपना दल विधायक के समर्थकों से हुआ था विवाद