Prakash veg

Latest news uttar pradesh

महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले चढ़े कैंट पुलिस के हत्थे

 

कैंट पुलिस द्वारा एंटी रोमियो अभियान के तहत शोहदो पर कार्रवाई

लखनऊ। राजधानी के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा हेतु एंटी रोमियो स्क्वाड कैंट थाना पुलिस टीम द्वारा महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले तथा अभद्र टिप्पणी करने वाले 2 शोहदो को धर दबोचा गया थाना कैंट प्रभारी के निर्देशन में सदर बाजार चौकी प्रभारी उमेश कुमार यादव व कांस्टेबल राधेश्याम, टिंकल , पंकज कुमार द्वारा मंगल पांडे रोड स्थित संस्कृत पाठशाला कन्या इंटर कॉलेज के पास दो शोहदो को धर दबोचा गया कैंट थाना प्रभारी ने बताया पकड़े गए दोनों शोहदो के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

0Shares