Prakash veg

Latest news uttar pradesh

लखनऊ: महिला को बंधक बनाकर पीटा, वीडियो वायरल होने पर 3 हिरासत में

1 min read

लखनऊ। इंदिरा नगर में एक महिला को बांधकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला बाराबंकी की रहने वाली है और मानसिक रूप से कमजोर है। मंगलवार सुबह वह सुगामऊ क्षेत्र में झुग्गियों की ओर चली गई थी, जहां उसने एक छोटे बच्चे को गोद में उठा लिया। इस पर वहां मौजूद लोगों ने उसे बच्चा चोर समझकर बांधकर मारपीट की।

सूचना पर पहुंची इंदिरा नगर पुलिस ने महिला को छुड़ाया। महिला के पति ने बताया कि वह किसी बच्चे को चुराने का प्रयास नहीं कर रही थी। उसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल ले जाया गया।

पीड़िता के पति की तहरीर पर थाना इंदिरा नगर में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने प्रकरण में सामने आए तीन व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अन्य आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी जल्द किए जाने की बात कही है ।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/