मशहूर हेयर ड्रेसर जावेद हबीब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक महिला के बाल काटते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह महिला के बालों को पहले संवार रहे हैं और फिर कह रहे कि यह सूखे हैं। इतना कहते ही उन्होंने महिला के बालों में थूक दिए और कहा कि इस थूक में जान है। जावेद हबीब का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया, लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं। पीड़िता महिला ने इसके खिलाफ मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत करने की बात कही है। दूसरी तरफ जावेद हबीब ने एक वीडियो पोस्ट करके कहा है कि मेरे कुछ शब्द लोगों को बुरे लगे हैं, दिल से माफी मांगता हूं।
दरअसल, इस वीडियो को कई यूजर्स ने ट्विटर पर शेयर किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना मुजफ्फरनगर की है। यहां एक हेयर केयर शो का आयोजन किया गया था और इसी वर्कशॉप में जावेद हबीब बालों की केयर करने का प्रशिक्षण देते हुए मंच पर एक महिला के बालों की कटिंग कर रहे थे। इस दौरान जावेद हबीब ने महिला के बाल संवारते हुए कहा कि यह सूखे हैं, इतना कहते ही उन्होंने महिला के बालों पर थूक दिया।
For those who goes to Javed Habib’s saloon pic.twitter.com/dblHxHUBkw
— Rishi Bagree (@rishibagree) January 5, 2022

More Stories
आमिर खान पर लगा लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर होने का टैग, एक्टर ने दिया जवाब, कहा…
‘मैं वापस आऊंगा’ की सफलता से गदगद हुए इम्तियाज अली,आयुष्मान और रानी मुखर्जी ने बांधे तारीफों के पुल
बालीवुड की मशहूर गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष कि उम्र में निधन सिनेमा जगत में शोक कि लहर।