दिल्ली :अंकिता सिंह की एकल कला प्रदर्शनी अपवर्ग ए सेलिब्रेशन ऑफ इनर बैलेंस
1 min read
दिल्ली। राजधानी के प्रतिष्ठित सांस्कृतिक स्थल बीकानेर हाउस स्थित कलमकार आर्ट गैलरी में उप्र सरकार द्वारा सम्मानित कला साधक अंकिता सिंह की एकल कला प्रदर्शनी अपवर्ग ए सेलिब्रेशन ऑफ इनर बैलेंस की शुरुआत हुई प्रदर्शनी का शुभारंभ बीते 10 अप्रैल मुजफ्फरनगर लोकसभा सांसद हरेंद्र सिंह मलिक ने किया इस मौके पर सांसद ने कला को आंतरिक संतुलन व मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का माध्यम बताया वही उपस्थित कलाकारों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में अनेक विशिष्ट अतिथियों ने शिरकत की जिसमें नई दिल्ली से आईआरएस सुदीप डबास, उप्र सचिवालय के अनुभाग अधिकारी विचित्र वीर सिंह ,हरियाणा सरकार से मुख्य अभियंता विशाल बंसल, फरीदाबाद जेडी इंफ्राटेक चेयरमैन विनय कुमार के साथ साथ तमाम कला प्रेमी मौजूद रहे ।

कलाकृतियां गहन अवचेतन व पराचेतन से उत्पन्न ऊर्जा की रचनात्मक प्रतिकृति-अंकिता सिंह
कला साधक अंकिता सिंह ने कहा कि कलाकृतियों को बनाने में अवचेतन व पराचेतन के मिलन से उत्पन्न ऊर्जा की रचनात्मक प्रतिकृति का स्वरूप में उभर के कोई रूप लेती है जो मेरे द्वारा नहीं बनाई गई है लेकिन मेरे अंतः चेतना मन की रचना का स्वरूप है ये अंतर्मन के तम तेज पर अपर साकार निराकार द्वैत- अद्रैत विरोधाभासी स्थितियों का सन्तुलन हैं, जिसे देखने मात्र से ही आन्तरिक सन्तुलन स्थापित होता है। उन्होंने अपनी इस कला साधना में अपने पति विचित्र वीर सिंह, संपति अनुभाग अधिकारी, उ0प्र सचिवालय के अप्रतिम उत्साहवर्धन एवं विनय कुमार, चेयरमैन, जे०डी० इन्फ्राटेक, फरीदाबाद के सहयोग के लिये कृतज्ञता ज्ञापित की।
