अपना रोजगार शुरू करने की इच्छा रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। बाबा साहब आंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना के तहत जिले में 69 लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। इन्हें बैंक के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराने के साथ 25 से 35 प्रतिशत तक अनुदान भी दिया जाएगा।
चयनित लाभार्थी किराना दुकान, डेयरी, मुर्गी पालन, टेंट हाउस, सिलाई, बेकरी, फर्नीचर निर्माण से लेकर कंप्यूटर-मोबाइल की बिक्री व मरम्मत जैसे कारोबार शुरू कर सकेंगे। योजना में सामान्य वर्ग के 42 और अनुसूचित जाति के 27 लाभार्थियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को स्वीकृत ऋण पर 25 प्रतिशत (अधिकतम 50 हजार रुपये), जबकि अनुसूचित जाति-जनजाति और दिव्यांग लाभार्थियों को 35 प्रतिशत (अधिकतम 70 हजार रुपये) अनुदान मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को 30 नवंबर तक संबंधित विकासखंड कार्यालय में आवेदन जमा करना होगा। इसके बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

More Stories
1.27 करोड़ हिंदू वोटर घटने के साथ बीजेपी को सता रही एक और चिंता, CM योगी बोले-हर हाल में…
पश्चिमी यूपी सबएरिया की मेगा वेटरंस रैली में पहुंचे सीएम योगी, सैन्य सेवाओं से जुड़े अधिकारियों करेंगे संवाद
गढ़ गंगा मेले में पहली बार दिखेगा भव्य नजारा, मेन गेट पर शिव आकृति और झूला गेट पर सजेगा डमरू; कल आएंगे CM योगी