रैली का उद्देश्य पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और बलिदानियों के परिवारों के प्रति राष्ट्र की कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ उनके कल्याण से जुड़ी पहल को आगे बढ़ाना है। सैन्य सेवा के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों के परिवारों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करना नई पीढ़ी के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा। वहीं, सेना से सेवानिवृत्त हो चुके अधिकारियों और जवानों के साथ मुख्यमंत्री का संवाद सैनिक समुदाय की समस्याओं, अपेक्षाओं और उनके अनुभवों को सीधे शासन तक पहुंचाने का अवसर बनेगा। मेरठ छावनी में आयोजित होने वाली यह रैली पश्चिमी उत्तर प्रदेश की गौरवशाली सैन्य परंपरा, सैनिकों के शौर्य और उनके परिवारों के त्याग को सम्मान देने का महत्वपूर्ण अवसर होगी।