उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यूपी की मतदाता सूची में एक करोड़ 27 लाख हिंदू वोटर कम हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने मतदाता सूची को लेकर एक और महत्वपूर्ण बात कही है। सीएम ने कहा है कि मतदाता सूची से घुसपैठियों के नाम हर हाल में निकाले जाने चाहिए। सीएम योगी ने छूटे वोटरों को लिस्ट में शामिल कराने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि कोई भी फर्स्ट टाइम वोटर और छूटे हुए लोग मतदाता बनने से रह न जाएं। जिन बेटियों की शादी हो गई है, उनका वोट मायके से तो कट गया लेकिन ससुराल में नहीं बना तो उसे बनवाना है। कोई 18 साल का युवा छूटने न पाए। प्रधानी की लिस्ट में जिनके वोट हैं, ये सुनिश्चित करें कि उनके विधानसभा की मतदाता सूची में भी हों। उन्होंने कहा कि कुछ लोग घुसपैठियों की तरह मतदाता सूची में घुस गए हैं। ऐसे लोगों को सूची से बाहर करना है। हर पात्र हिंदू वोटर का नाम सूची में शामिल कराएं।
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भाजपा के मतदाता जोड़ो अभियान की प्रदेश कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने विस्तार से अलीगढ़ की कोल सहित उन सीटों का गणित समझाया, जहां जीत का अंतर कम था। उन्होंने कहा कि सब काम छोड़कर वोटर बनाने के अभियान में जुटें। हिंदुओं के 1.27 करोड़ वोट कटे हैं। आपत्ति हमें करनी चाहिए थी, मगर विपक्ष बेवजह का शोर मचा रहा है। इस पर गंभीरता से काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्यास लगे, तब कुंआ खोदने पर दिक्कत होगी। अभी सही समय है, इसलिए जुट जाओ।

More Stories
पश्चिमी यूपी सबएरिया की मेगा वेटरंस रैली में पहुंचे सीएम योगी, सैन्य सेवाओं से जुड़े अधिकारियों करेंगे संवाद
गाजीपुर में स्वरोजगार के लिए 70 लोगों को मिलेगा ऋण, 70 हजार तक अनुदान का लाभ
गढ़ गंगा मेले में पहली बार दिखेगा भव्य नजारा, मेन गेट पर शिव आकृति और झूला गेट पर सजेगा डमरू; कल आएंगे CM योगी