Prakash veg

Latest news uttar pradesh

‘मैं जिंदा हूं, टीवी पर अपनी मौत की खबर देख रहा हूं…’, हिंदु युवा वाहिनी के धीरेंद्र प्रताप सिंह ने हत्या की खबर को बताया गलत

1 min read

लखनऊ से रविवार को एक खबर सामने आई कि धीरेंद्र प्रताप सिंह नाम के शख्स की हत्या कर दी गई है। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि जिस शख्स की हत्या हुई है वह हिंदू युवा वाहिनी के नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह हैं लेकिन कुछ घंटे बाद यह खबर गलत साबित हो गई।

हुआ यह कि धीरेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को वीडियो जारी कर बताया कि वह जिंदा हैं। उन्होंने मीडिया चैनलों से अपील की है कि किसी भी खबर को बिना पुष्टि किए हुए नहीं चलाएं। धीरेंद्र प्रताप सिंह के सामने आने के बाद यह मामला काफी चर्चा में आ गया है।

रविवार शाम की घटना में उन्नाव के रहने वाले धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या हुई थी। वह महाराणा प्रताप चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष थे और प्रॉपर्टी का काम करते थे।

धीरेंद्र प्रताप सिंह हिंदू युवा वाहिनी के लखनऊ मंडल के प्रभारी हैं। उन्होंने मीडिया को दिए गए बयान में कहा है कि कुछ न्यूज चैनलों ने जल्दबाजी में धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या के मामले को उनसे जोड़कर चला दिया और यहां तक कि उनका ही फोटो भी टीवी चैनलों पर चला दिया गया।

परिचितों के धड़ाधड़ फोन आने लगे

धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि टीवी चैनलों पर यह खबर चलते ही उनके पास परिचितों के लगातार फोन आने लगे। उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह सकुशल हैं और टीवी के सामने बैठकर अपनी मौत की खबर देख रहे हैं।

1 घंटे में आए करीब 200 फोन

धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि उनके बारे में ये खबर आते ही उनके परिजनों के साथ ही शुभचिंतक भी काफी चिंतित हो गए थे और इस वजह से उन्हें काफी परेशानी हुई है। उन्होंने कहा कि उन्हें पिछले 1 घंटे में ही करीब 200 फोन आ चुके हैं और वे लोगों को बता-बताकर थक चुके हैं कि वे जिंदा हैं।

धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि उन्हें लगातार लोगों को यह समझाना पड़ रहा है कि वह जिंदा हैं और उनके साथ ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/