Prakash veg

Latest news uttar pradesh

ईवान तुर्गनेव की रचना “पिता-पुत्र”

लेखक – आचार्य पंडित शरदचंद्र मिश्र -अध्यक्ष रीलिजीयस स्कालर्स वेलफेयर सोसायटी -गोरखपुर

 

इवान तुर्गनेव एक रूसी साहित्यकार हैं। इन्हें लियो काउंट टालस्टाय से कम नहीं आंका जाता है। हां टालस्टाय ने तुर्गनेव से अधिक लिखा है और उनकी रचनाएं ज्यादा पढ़ी जाती है लेकिन समीक्षकों का कथन है कि गुणवत्ता की दृष्टिकोण से तुर्गनेव टालस्टाय से कम नहीं है।इस बात को अपने जीवन काल में टालस्टाय ने भी स्वीकार किया था कि तुर्गनेव मुझसे अच्छा लिखते हैं। दोनों समकालीन थे।रूसी साहित्य का प्रभाव भारतीय साहित्य पर पड़ा है।रूसी साहित्य ने भारत में बांग्ला साहित्य और हिन्दी साहित्य को प्रभावित किया है।इस बात को बंकिमचंद्र चटर्जी और मुंशी प्रेमचंद ने स्वीकार किया है। टालस्टाय की रचना युद्ध और शांति तथा अन्ना कैरेनिना की चर्चा हुआ करती है।उसी तरह तुर्गनेव की कृति फादर एवं सन भी काफी चर्चित पुस्तक है। मुझे याद नहीं है कि यह रचना मैंने कब पढ़ी थी लेकिन आज से लगभग तीस वर्ष पहले मैने इसे पढ़ा और उनके इस कृति से मै बहुत प्रभावित हुआ था। यह पुस्तक मेरे व्यक्तिगत ग्रंथागार में है।समीक्षा वगैरह लिखने का काम मैंने बाद में शुरू किया।अभी हाल में पुनः एक बार पढ़ा हूं और इस पर समीक्षा लिखने का असफल प्रयास किया हूं।यह एक ऐसी पुस्तक है जिसका प्रभाव दुनिया के बहुत से लेखको पर पढ़ा है।तुर्गनेव का जन्म 1818 में हुआ और 1883 तक रहे ।वह 64 वर्ष तक जीवित रहे। उन्होंने छह उपन्यास और 30 से ज्यादा कहानी ,10 नाटक लिखें हैं ।उनकी सबसे प्रसिद्ध रचना- पिता और पुत्र- है। यह उन्होंने 1862 में लिखा था। इसी पुस्तक के माध्यम से उन्होंने निहिलिस्ट शब्द दुनिया को दिया था ।तुर्गनेव रुसी थे, परंतु 40 वर्ष तक फ्रांस में ही रहे। वह फ्रांस में रहते थे, लेकिन रूसी भाषा में लिखते थे। कहा जाता है कि वह फ्रेंच में सोचते रुसी में लिखते थे। उनका जन्म 9 नवंबर 1888 ईस्वी में रूस के ओरेल नामक स्थान पर हुआ था। वह अमीर परिवार में जन्मे थे। पिता कर्नल और मां बहुत अमीर जमींदार की पुत्री थी। लगभग 5000 किसान इनके पिता के गुलाम थे। तुर्गनेव ने लिखा कि उनकी मां बहुत क्रूर महिला थी। वह नौकरों को पीटती थी। तुर्गनेव ने इसे बचपन में देखा था। उन्होंने लिखा कि अमीर लोग गरीबों को जानवर समझते हैं ।यह उनकी पुस्तक में उद्धृत है। उनकी पुस्तक पिता और पुत्र बहुत प्रसिद्ध हुई और यह एक चर्चित किताब है। इसमें एक लड़का बाजरोव की कहानी है।वह कहता है कि वह किसी में विश्वास नहीं करता, न भगवान में, न ही प्यार में और न ही कला में। बाजारोव को केवल विज्ञान, तर्क और शोध में विश्वास है। उसे निहिलिस्ट कहा गया है। इस शब्द को तुर्गनव ने ही बनाया था। यह शब्द आज भी दुनिया में चलता है। उन्होंने एक और प्रसिद्ध पुस्तक- शिकारी की कहानी- लिखी है ।यह पुस्तक 1852 में लिखी गई। यह भी उनके प्रसिद्ध रचना है, परंतु इसकी उतनी प्रसिद्ध नहीं, जितनी पिता और पुत्र।इसमें 25 कहानियां हैं। एक शिकारी जंगल में घूमता है और वह किसानों की जिंदगी का वर्णन करता है ।इस पुस्तक ने रूस में गुलामी की नींव हिला कर रख दी थी । जार ने कहा था इस पुस्तक ने मेरे गुलामों को आजाद कर दिया है। उन्होंने 1856 में- रूदीन -लिखा। इसमें एक आदमी की कहानी है जो बहुत अच्छा बोलता है परंतु कुछ करता नहीं । इस पुस्तक के माध्यम से तुर्गनव ने कहा कि रूस में बोलने वाले बहुत हैं परंतु करने वाले कम ही हैं। उनकी एक रचना -कुलीन का घोंसला- है इसको उन्होंने 1859 में लिखा था इसमें एक अमीर आदमी की कहानी है जो पत्नी को छोड़कर फ्रांस चला जाता है ।जब वापस आता है तो पता चलता है कि उसकी पत्नी मर गई है ।वह नई लड़की के प्रेम में पड़ जाता है और पुनः उसे पता चलता है कि उसकी पत्नी जिंदा है।अब वह क्या करे?उनकी -पूर्व संध्या -नामक एक पुस्तक है।इसको उन्होंने 1960 में लिखा। इसमें एक रूसी लड़की की कहानी है जो एक बुल्गारिया के क्रांतिकारी से प्रेम करती है और उसे क्रांतिकारी के लिए अपनी जिंदगी दे देती है। पहले टालस्टाय और तुर्गनेव मित्र हुआ करते थे।एक दिन तुर्गनेव ने टालस्टाय की पुत्री से मजाक कर दिया। इस पर टालस्टाय क्रुद्ध हो गए और तुर्गनेव को मारने करने के लिए तैयार हो गए। तुर्गनेव ने उनसे कहा कि वह भी संघर्ष के लिए तैयार है ,परंतु इस बीच उनके मित्र आकर इस मामले को सुलझा दिए लेकिन दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। 17 वर्ष तक दोनों ने आपस में बातचीत नहीं की। मरने से पहले टालस्टाय ने तुर्गनेव को पत्र लिखा -मुझे क्षमा करो, तुम मेरे प्रिय मित्र हो। उसे दौर में एक लेखक दोस्तोव्स्की भी थे। उन्होंने कहा कि तुर्गनेव गद्दार है। वह फ्रांस में रहता है और अपने देश रूस को गाली देता है। इस पर तुर्गनेव ने कहा कि दोस्तोवस्की एक पागल आदमी है। वह सोचता कम है और शोर ज्यादा मचाता है। उन दोनों ने अपनी पुस्तकों में एक दूसरे का मजाक भी उड़ाया है । दोस्तोवस्की ने अपनी पुस्तक- द डेविल- में तुर्गनेव को कर्माजिनोव नाम से मूर्ख कहा । तुर्गनेव रूस से प्रेम करते लेकिन रूस में नहीं रहते थे। इसलिए रूसी लड़कों ने कहा तुर्गनेव एक गद्दार और बुरा आदमी है क्योंकि वह फ्रांस में रहता है। यदि उसे अपने देश से प्रेम होता तो रूस में ही रहता। वह लिखता तो बहुत ,परंतु अपने देश के लिए कुछ भी नहीं करता ।इस पर तुर्गनेव ने कहा मैं फ्रांस में इसलिए रहता हूं, ताकि रूस को दूर से देख सकूं ।पास में रहने से सब दिखाई नहीं देता है।उनकी सुप्रसिद्ध पुस्तक पिता और पुत्र को राजकमल प्रकाशन ने प्रकाशित किया ।तुर्गनेव की रचनाओं ने भारत के साहित्यकारों को प्रभावित किया है।उनके कृति को पढ़कर भारतीय साहित्यकारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन लोगों ने पिता और पुत्र को रुस की किताब नही कहा। उन्होंने इसे भारत की पुस्तक कहा है। प्रेमचंद ने कहा कि तुर्गनेव मेरे गुरु हैं। मैंने गोदान में होरी को वैसे ही दिखाया जैसा तुर्गनेव ने रूस में किसानों की विषय में लिखा था। हजारी प्रसाद द्विवेदी ने कहा तुर्गनव की सबसे बड़ी विशेषता है वह किसी की भी तरफदारी नहीं करते। उन्होंने बाप को भी सही ठहराया और बेटे को भी सही कहा । रविंद्र नाथ टैगोर ने कहा टालस्टाय में शक्ति है, दोस्तोवस्की में गुस्सा है परंतु तुर्गनेव की रचना में सुंदरता है। दिल्ली विश्वविद्यालय में इसे यूरोपीय यथार्थवाद के पेपर में पढ़ाया जाता है। इसी तरह से जेएनयू में इसे ताराशंकर की रचना -दो पीढ़ियों- से तुलना कर शिक्षा दी जाती है। यूरोप के कुछ साहित्यकारों ने तुर्गनेव की भर्त्सना है परंतु यहां के साहित्यकारों ने कहा कि बाजारोव एक निर्धन, गुस्सैल और दुखी लड़का है, जो दुनिया को बदलना चाहता है परंतु दुनिया ने उसे बदल दिया ।यही भारत के प्रत्येक युवा लड़के की कहानी है। 1862 का रूस और 2026 का भारत एक ही जैसा है। प्रेमचंद के गोदान और गबन की कहानी बाप बेटे की लड़ाई, तुर्गनेव की कहानी से ही आई है। बाजारोव पिता और पुत्र का नायक है। वह 25 वर्ष का मेडिकल का छात्र है गरीब परिवार में जन्म हुआ है।वह गुस्सैल और सांवला है। वह कहता है कि वह निहिलिस्ट है। वह किसी में विश्वास नहीं करता, न भगवान में, न प्यार में और न ही कला में। वह कहता है कि राफेल की पेंटिंग से एक जोड़ी जूता ज्यादा मतलब का है। सिर्फ विज्ञान सच है। तुर्गनेव ने इसे एक असली डॉक्टर दिमित्री के चरित्र से लेकर बनाया है। यह रचना सौ रुसी युवा लड़कों से मिलकर बनी कहीं जाती है। इसमें बाजारोव हार जाता है। वह अन्ना नामक विधवा से प्यार करने लगता है ।अन्ना उसे ठुकरा देती है। मित्रता में पराजित हो जाता है। अन्ना उसके मित्र अर्कादी से विवाह कर लेती है ।वह टाइफस के लाश की सर्जरी करता है। उसे इन्फेक्शन हो जाता है और उसी से उसकी मौत हो जाती है । मरते समय 25 वर्ष की उम्र का व्यक्ति होता है और अंत में कहता है कि प्यार ही सच है। इसमें तुर्गनेव कहते हैं कि बाजारोव बुरा नहीं है। वह सच्चा अकेला और वह एक दुखी इंसान है।आज भी हर जवान के अंदर बाजारोव जिंदा है। वह कहता है कि हर चीज बेकार है।इस पुस्तक में कहा गया है कि बाजारोव ने कहा है कि वह किसी से नहीं हार मानेगा ,न भगवान से ,न मौत से, न ही प्रेम से परंतु अन्ना उसको एक ही वाक्य में हरा देती है कि मैं तुमसे प्रेम नहीं करती। अन्ना सर्गेयेवना ओदिन्त्सोवा एक 29 वर्ष की एक रूसी सुंदर विधवा औरत है। उसके पास तो दो गांव और तीन सौ किसान हैं।उसके पास एक महल भी है। बाजारोव इससे प्रेम करने लगता। अन्ना ने उसके प्रेम को ठुकरा दिया, क्योंकि अन्ना को शांति चाहिए था और बाजोरोव को तूफान चाहिए। अन्ना कहती है तुम खतरनाक हो। यदि मैं तुमसे विवाह करूंगी, तो मेरी शांति समाप्त हो जाएगी। तात्पर्य है कि अन्ना ने बाजारोव को इसलिए नहीं ठुकरा दी कि वह उसे पसंद नहीं करती, बल्कि उसे डर था कि यदि वह अन्ना के साथ रही तो वह भी बाजरोव जैसी बन जाएगी। अन्ना और बाजारों की मुलाकात की कहानी भी इस पुस्तक में है।अर्कादी बाजारोव का मित्र है ।वह अन्ना को लेकर पागल हो जाता है।एक दिन उसने बाजारोव से कहा – देखो अन्ना कितनी सुंदर औरत है चलो उससे बातें करते हैं। बाजारोव कहता है सुंदर औरत क्या होती है? औरत तो औरत ही होती है, एक शरीर बस कुछ नहीं। पर जब बाजरोव ने अन्ना को देखा है तो वह मौन हो जाता है।यह पहली बार होता है जब बाजरोव चुप हो जाता ।अन्ना बाजारोव और अर्कादी को अपने महल में बुलाती, केवल सात दिन रहने के लिए। अन्ना बाजारोव से प्रश्न करती है- तुम निहिलिस्ट हो, तात्पर्य है कि तुम किसी में विश्वास नहीं करते हो। बाजारोव कहता है -हां, मैं किसी भी विश्वास नहीं करता। अन्ना पुनः पूछती है- क्या तुम प्यार में भी विश्वास नहीं करते। तो बाजारोव कहता है कि प्यार क्या है ,यह तो शरीर का खेल है। अन्ना कहती है कि देखते हैं तुम कितने दिन यह बात करते हो । सात दिन में बाजरोव जो कहता था कि प्यार बेकार है, वह अन्ना से प्रेम करने लगता। वह मेढक की सर्जरी करना और पुस्तक पढ़ना बंद कर देता है। अर्कादी बाजारोव से कहता है कि तुम बदल गए हो। तुम तो कहते थे कि प्यार बेकार है, अब तुम प्यार में पड़ गए हो। बाजारोव चुप हो जाता ।वह कहता है कि- मुझे पता नहीं कि मेरे साथ क्या हो रहा है। वह अन्ना से प्यार का इजहार करने लगा परंतु अन्ना ने उससे दूरी बना ली ।वह चुपचाप कमरे से बाहर निकलता, अपना सामान लेकर बिना बताए चला जाता है । इस पुस्तक में बताया गया जब अन्ना 18 वर्ष की थी तो उसका विवाह 46 वर्ष के एक उम्रदराज व्यक्ति से होता है।छह वर्ष तक उस बूढ़े व्यक्ति के साथ रहती है। चौबीस वर्ष की उम्र में विधवा हो जाती है।वह इस पुस्तक में वह कहती हैं कि यदि वह इस निर्धन बाजारोव से विवाह करेगी तो पुनः दुःखी हो जाएगी। अन्ना को सुरक्षा चाहिए।बाजारोव उसके लिए खतरा है। तुर्गनेव की पुस्तक पिता और पुत्र को मैं तीन बार पढ़ा। इसने मुझे बहुत प्रभावित किया ।इसके अंत का दृश्य बहुत मार्मिक है ।बाजारोव टाइफस से रूग्ण आदमी के लाश की सर्जरी करते हुए अपने हाथ में घाव कर लेता है। जहर फैल जाता है ।तीन दिन बाद वह मर जाता है। मरते समय उसके पिता वासिली और गांव के छोटे डॉक्टर उसके साथ बैठकर रो रहे हैं । बाजारोव 3 वर्ष घर नही आया था। उसने घर का मजाक उड़ाकर पिता के दिल को तोड़ा था। मरते समय बाजारोव ने पिता का हाथ पकड़ कर कहा कि पिताजी, मैं मर रहा हूं। मैंने कहा था मैं किसी में विश्वास नहीं करता ,न भगवान में न प्यार में न मां ,न पिता और न ही प्रेम में। लेकिन देखिए कि ,मैं मरते समय आपको बुला रहा हूं ,मां को बुला रहा हूं। मतलब मां-बाप का प्यार ही सब है, बाकी सब झूठ है ।मुझे माफ कर दें। मैंने आपको बहुत दुख दिया है। पिता ने कहा -पुत्र मैं तुम्हें माफ कर दिया। तू मेरे बेटे रहोगे। बाजरोव ने मां के हाथ को चूम कर कहा- मां मुझे माफ कर दो और पिता के हाथ और मां के पैरों में मर जाता है। वह 25 वर्ष की उम्र में दुनिया को छोड़कर चला गया। पिता अपने पुत्र के लाश को अपने हाथों से नहलाते है और कब्र में दफना देते हैं ।वह प्रत्येक दिन दो बार पुत्र के कब्र पर जाते और फूल चढ़ाते ।इस कहानी में बताया गया है कि 2 वर्ष बाद पिता भी मर गए। मरते समय पिता ने कहा कि मेरे पुत्र के कब्र के पास ही उन्हें भी दफनाया जाए। आखिरी पंक्ति में तुर्गनेव ने लिखा है- क्या प्यार, पवित्र प्यार सर्वशक्तिमान नहीं है, नहीं प्यार ही सच है, प्यार ही भगवान है प्यार कभी मरता नही है। तुर्गनेव ने इस पुस्तक को क्यों लिखा?, क्योंकि तुर्गनेव ने भी अपने पिता को बेकार कहा था। वह भी अपने पिता को देखने के लिए 3 साल घर नहीं आए थे।यही नहीं अपने पिता की मृत्यु हो जाने पर भी वह घर नहीं वापस आए थे । पिता की मृत्यु के कुछ वर्ष पश्चात तुर्गनेव को बड़ा पश्चात हुआ । उन्होंने कि सोचा मैंने अपने पिता के साथ गलत किया है ।अब मैं अपने पिता को वापस नहीं ला सकता, परंतु मैं एक ऐसी किताब लिखूंगा जिसमें एक बेटा मरते समय अपने पिता से माफी मांगता है और पिता उसे माफ कर देता है, ताकि मेरा पाप थोड़ा कम हो जाए। पिता और पुत्र तुर्गनेव की किताब की पुस्तक ही नहीं , बल्कि तुर्गनेव की माफी अपने पिता के लिए है। तुर्गनेव 1818 में पैदा हुए और सन 1883 में मरे। इस प्रकार 65 वर्ष दिए। उसका परिवार बहुत अमीर था। तुर्गनेव के पास इतना पास था कि वह बिना कमाए जिंदगी जी सकते। वहीं बाजारोव के पास कुछ नहीं था। तुर्गनेव के पास सब कुछ था। उसकी मां पैत्रोव्ना बहुत क्रूर महिला थी। वह किसानों को कोड़े से मारती और तुर्गनेव को भी पीटती थीं। दुर्गनेव ने कहा था मेरी मां राक्षसी थी। परंतु उसके पिता बहुत अच्छे व्यक्ति थे। तुर्गनेव और उसके पिता की कहानी बाजारोव और वासिली जैसे ही कहानी है। बचपन में तुर्गनेव अपने पिता से बहुत प्रेम करते थे। पिता उसे घोड़े पर बिठाते, शिकार पर ले जाते ।उसे कहानी भी सुनाते थे। तुर्गनेव कहते हैं कि उसके पिता बहुत ही अच्छे इंसान थे। जब वह 15 वर्ष के हुए तो पिता अचानक मर गए। उस समय वह बाहर रहकर पढ़ाई कर रहे थे। मां ने पत्र लिखा कि तुम्हारे पिता मर गए ,आ जाओ।उसने कहा था कि उसे पढ़ाई करनी है ,वह आ नहीं सकता। पिता को दफना दिया गया था। बाद में बड़े होने पर उसे पछतावा हुआ कि मैं अपने पिता को आखिरी बार नहीं देख सका।न ही मैं अपने पिता के मरने पर घर भी गया। मैं कितना बड़ा बुरा व्यक्ति हूं। तुर्गनेव ने यह पुस्तक अपने पिता से माफी मांगने के लिए लिखी थी कि उसकी माफी भगवान तक पहुंच जाए। तुर्गनेव की बड़ी निंदा हुई थी।वह रूस छोड़कर फ्रांस चले गए और 40 वर्ष तक फ्रांस में ही जीवन यापन किए ,कभी वापस नहीं आए। उनके मरने के बाद उनकी लाश को रूस में लाया गया। तुर्गनेव ने कहा था कि रूस के लोगों ने उसे नहीं समझा इसलिए मैं रूस छोड़कर फ्रांस चला गया।

0Shares