Prakash veg

Latest news uttar pradesh

अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस ने किया एनकाउंटर, शामली में सुमित और मोहित ढेर

1 min read

हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने सोमवार सुबह हुई मुठभेड़ में दो आरोपियों को ढेर कर दिया है। आरोपियों के नाम सुमित और मोहित हैं।

यह मुठभेड़ शामली के सदर कोतवाली पुलिस के तहत पड़ने वाले एक औद्योगिक इलाके में हुई है। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौजूद हैं।

पुलिस ने बताया है कि जब आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की गई तो उन्होंने पुलिस पर हमला कर किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों को गोली लगी और अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

शामली के एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, “हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद हमारी SWAT टीम, सर्विलांस यूनिट, सभी SHO, ASP और CO (सिटी और कैराना) को इस केस में लगाया गया। मैंने आधी रात से सुबह 6 बजे तक नाकेबंदी का प्लान लागू करने का आदेश दिया था ताकि बिना चेकिंग के कोई गाड़ी जिले में न घुस सके। आज सुबह करीब 4 बजे, जब हिजाना के SHO वीरेंद्र कसाना अपने स्टेशन के पास चेकिंग कर रहे थे, तो उन्होंने करनाल की तरफ से आती हुई एक मोटरसाइकिल देखी। उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की। बाइक पर दो अपराधी थे, उन्होंने तुरंत उन पर गोली चला दी… उन्होंने तुरंत वायरलेस पर मैसेज भेजा।”

एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि संदिग्ध कैराना की ओर भागने लगे, जब वे मन्ना मादरा पुल के नीचे पहुंचे, तो कोतवाली स्टेशन के एसएचओ धर्मेंद्र गौतम वहां चेकिंग कर रहे थे। एसपी ने बताया कि एसएचओ गौतम ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन आरोपियों ने उन पर गोली चला दी, जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया। एसपी ने बताया कि SWAT टीम, सर्विलांस इंचार्ज, एसएचओ, सीओ सिटी, एएसपी और सीओ कैराना सभी मौके पर पहुंच गए।

अंकित बालियान की कुछ दिन पहले उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब वह जिम से बाहर निकल रहे थे। बालियान के परिजनों ने आरोपियों को जल्द पकड़ने की गुहार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लगाई थी।

बालियान की हत्या के मामले में काफी राजनीतिक विवाद भी देखने को मिला था और जाट समुदाय के लोगों ने भी आरोपियों का एनकाउंटर किए जाने की मांग की थी।

यूपी पुलिस कर रही थी आरोपियों की तलाश

आरोपियों को पकड़ने के लिए उत्तर प्रदेश एसटीएफ के साथ शामली, बागपत और मेरठ की पुलिस टीमों ने हरियाणा में डेरा डाला हुआ था। उत्तर प्रदेश पुलिस ने बीते कुछ दिनों में शामली, गाजियाबाद के लोनी, दिल्ली और सोनीपत में कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली थी। पुलिस ने बताया था कि चार लोग दो मोटरसाइकिलों पर भागते हुए दिखाई दिए हैं।

इस बीच, खुद को गैंगस्टर जितेंद्र गोगी गिरोह का सदस्य बताने वाले एक शख्स ने सोशल मीडिया पर बालियान की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। पोस्टमार्टम में अंकित बालियान के शरीर में पांच गोलियां लगने की पुष्टि हुई थी, जिनमें दो सिर में लगी थीं।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/