Prakash veg

Latest news uttar pradesh

‘मैं योगी साहब का धन्यवाद करता हूं, यूपी की पुलिस बहुत अच्छी है…’, ग्रेटर नोएडा में मृतक बच्ची के चाचा नईम का बयान

1 min read

ग्रेटर नोएडा में छह साल की बच्ची की अपहरण के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार शाम को आरोपी बलराज का एनकाउंटर कर दिया था। इसे लेकर बच्ची के परिवार वालों ने उत्तर प्रदेश सरकार का आभार जताया है।

बच्ची के चाचा नईम ने न्यूज एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस मामले में बहुत अच्छा काम किया है।

नईम ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई से उनके परिवार को इंसाफ मिला है और वे खुश हैं।

नईम ने कहा, “मैं योगी साहब का धन्यवाद करता हूं, यूपी की जो पुलिस है बहुत अच्छी है, उन्होंने अच्छा एनकाउंटर किया है और मुजरिमों के साथ ऐसा ही होना चाहिए।”

नईम ने कहा कि ऐसे मुजरिमों का एनकाउंटर कर दिया जाना चाहिए और वह हाथ जोड़कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद अदा करते हैं। नईम ने बार-बार कहा कि योगी साहब ने जो किया, बढ़िया किया है।

क्या हुआ था ग्रेटर नोएडा में?

आरोपी बलराज ने रक्षाबंधन वाले दिन हल्दौनी गांव में 6 साल की बच्ची के अपहरण के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया था और उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को बोरे में भरकर फेंक दिया था।

बच्ची की तलाश किए जाने की मांग परिजनों ने पुलिस से मांग की थी। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली थी और बलराज की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस जब शनिवार शाम को बलराज को घटनास्थल पर लेकर गई तो उसने वहां झाड़ियों में छुपाई हुई पिस्तौल से पुलिस टीम पर हमला कर दिया था।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बलराज को गोली लगी और उसकी मौत हो गई थी। बलराज ग्रेटर नोएडा के तिलपता का रहने वाला था, वह नशे का आदी था और दुष्कर्म, हत्या, लूट-चोरी के मामले में कई साल तक जेल में रह चुका था।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/