Prakash veg

Latest news uttar pradesh

संजय सिंह ने यूपी के 5 प्राइमरी स्कूलों को लेकर किया बड़ा दावा, कहा-ढूंढने वाले को देंगे 1 लाख इनाम

1 min read

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि एफआईआर उन अधिकारियों पर होनी चाहिए जिन्होंने मिड-डे मील का पैसा खाया और स्कूलों को बर्बाद किया। उन्होंने जौनपुर के 5 प्राथमिक विद्यालयों को लेकर बड़ा दावा किया। कहा कि इन स्कूलों का जमीन पर

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा के सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर के 5 प्राथमिक विद्यालयों (Primary Schools) को लेकर बड़ा दावा किया। संजय सिंह ने कहा कि इन स्कूलों का जमीन पर कोई अता-पता नहीं है लेकिन सरकारी रिकॉर्ड (U-DISE) में इन्हें ‘ऑपरेशनल’ दिखाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो कोई भी इन 5 स्कूलों में से एक को भी खोज कर दिखा देगा, उसे वे अपनी तनख्वाह से 1 लाख रुपये का इनाम देंगे।

 

आप सांसद ने रविवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने जौनपुर के पांच प्राइमरी स्कूलों (प्राथमिक विद्यालय ढालगर टोला़, प्राथमिक विद्यालय मिसिरपुर कन्या, कंपोजिट विद्यालय गदन अर्ज़नी, प्राथमिक विद्यालय उर्दू बाज़ार और प्राथमिक विद्यालय बाग हासिम) का उल्लेख करते हुए दावा किया कि इन स्कूलों की बिल्डिंग का कहीं पता नहीं है। जमीन पर कब्जा है। यूडायस (U-DISE) पोर्टल पर ये स्कूल चल रहे हैं। हकीकत में वहां टीचर हैं, न बच्चे और न ही बिल्डिंग। संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘यूपी में चंदा चोरी, जमीन चोरी और चीनी चोरी के बाद अब स्कूल चोरी का नया मॉडल सामने आया है।’

 

उन्होंने योगी सरकार पर सच उजागर करने वालों को निशाना बनाने का आरोप लगाया। कहा कि नोएडा में स्कूल की बदहाली दिखाने पर आप के यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह पर FIR कर दी गई और हरदोई में कार्यकर्ता फिरोज़ सिद्दीकी पर मुकदमा दर्ज कराया गया। संजय सिंह ने कहा कि एफआईआर तो उन अधिकारियों पर होनी चाहिए जिन्होंने मिड-डे मील का पैसा खाया और स्कूलों को बर्बाद किया। सच दिखाने वालों को जेल भेजा जा रहा है। संजय सिंह ने कहा कि हम डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह 156(3) के तहत कोर्ट जाकर भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे

 

संजय सिंह ने स्कूल ठीक करो अभियान के तहत वीडियो रिपोर्ट जारी करते हुए आरोप लगाया कि अवध प्रांत के प्रतापगढ़, सिद्धार्थनगर और सोनभद्र के कुछ स्कूलों में छतें गायब हैं, शौचालय गंदगी से अटे पड़े हैं और कहीं-कहीं 5 कक्षाओं पर सिर्फ 3 शिक्षक हैं। रुहेलखंड प्रांत के बरेली, बदायूं और बिजनौर में कई बच्चे कीचड़ और गंदगी के बीच बैठने को मजबूर हैं। पीने के पानी की टंकियां सड़ी हुई हैं। वहीं ब्रज प्रांत के आगरा, फिरोज़ाबाद और हाथरस के कुछ स्कूलों के गेट पर कूड़े के ढेर लगे हैं। कुछ स्कूलों की बिल्डिंगें ढह चुकी हैं और कहीं-कहीं 800 बच्चों पर सिर्फ 4 शिक्षक हैं। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश में 90 हज़ार से ज्यादा सरकारी स्कूलों को बंद कर दिया गया ताकि प्राइवेट स्कूल मोटी कमाई कर सकें। संजय सिंह ने कहा कि ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान जारी रहेगा।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.

https://slotbet.online/